फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   True days will come if honest government is formed in Gujarat says Bhagwant Mann

Punjab: भगवंत मान बोले- गुजरात में ईमानदार सरकार बनने पर आएंगे सच्चे दिन, विपक्ष ने साधा आप पर निशाना

Mon, 10 Oct 2022 01:46 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 10 Oct 2022 01:46 AM IST
सार

पंजाब सीएम भगवंत मान ने कहा कि हैरानी की बात है कि ये नेता आप की लोक हितैषी पहलों का विरोध करते हैं। कांग्रेस को भाजपा की बी टीम बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवा पार्टी ने कई राज्यों में कांग्रेसी विधायक खरीदे हैं।

विज्ञापन
True days will come if honest government is formed in Gujarat says Bhagwant Mann
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को कहा कि गुजरात के लोगों ने किसी विकल्प की कमी के कारण भाजपा को 27 साल से अधिक का समय दिया लेकिन अब राज्य में बदलाव की हवा चल रही है।

विज्ञापन


गुजरात में एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 27 साल में गुजरात विकास पक्ष से पिछड़ा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि 2.50 लाख करोड़ रुपये के बजट वाले राज्य के ऊपर 3.50 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है।
विज्ञापन


गुजरात के लोग सोए हुए भी टैक्स भर रहे हैं, जबकि भाजपा के दोस्त इस पैसे को लूट रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि चाहे अच्छे दिन अभी भी एक सपना है, लेकिन गुजरात में आप की ईमानदार सरकार बनने के बाद सच्चे दिन आएंगे। गुजरात में मतदान के बाद विकासमुखी सरकार आएगी। यह सरकार राज्य के सभी स्वतंत्रता सेनानियों की ख्वाहिशों पर खरा उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ये लोगों को सुविधाएं देने का विरोध करते आ रहे हैं, जबकि उन्होंने अपने दोस्तों को दोनों हाथों से खजाना लुटाया है। इन नेताओं और इनके दरबारियों ने जनता के पैसे को लूटा है। मान ने कहा कि हैरानी की बात है कि ये नेता आप की लोक हितैषी पहलों का विरोध करते हैं। कांग्रेस को भाजपा की बी टीम बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवा पार्टी ने कई राज्यों में कांग्रेसी विधायक खरीदे हैं।

मुख्यमंत्री मान अपनी सांविधानिक जिम्मेदारियों की कर रहे उपेक्षा: अश्वनी शर्मा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के चंडीगढ़ आगमन पर राज्यपाल की ओर से राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अनुपस्थिति पर भाजपा पंजाब के प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री मान न केवल अपनी सांविधानिक जिम्मेदारियों की उपेक्षा कर रहे हैं, बल्कि उनके मंत्री और विधायकों का भी यही हाल है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा संविधान के उल्लंघन का यह पहला मामला नहीं है। ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है। हाल ही में राज्यपाल ने विधानसभा सत्र संबंधी जानकारी के लिए मुख्यमंत्री से जवाब मांगा तो मुख्यमंत्री द्वारा गलत जानकारी मुहैया करवाना सबके सामने है। सीएम पंजाब को राम भरोसे छोड़कर अन्य चुनावी राज्यों में प्रचार करने में व्यस्त हैं, जबकि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति बदतर हो चुकी है।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि राष्ट्रपति भारतीय वायुसेना के स्थापना दिवस के समारोह में विशेष रूप से उपस्थित हुई थीं। उनके आगमन पर भगवंत मान का उपस्थित होना मुख्यमंत्री की सांविधानिक जिम्मेदारी थी लेकिन सीएम की अनुपस्थिति से पता चलता है कि पंजाब सरकार राज्य के प्रति कितनी जिम्मेदार है। 

एमएसपी पर गुजरात के किसानों से झूठ न बोलें केजरीवाल: शिअद
शिरोमणि अकाली दल ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। पूर्व मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब में आप की सरकार मूंग और मक्का दोनों पर एमएसपी देने का वादा करके मुकर गई।

चीमा ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि अरविंद केजरीवाल गुजरात में दावा कर रहे हैं कि पंजाब में आप की सरकार पांच फसलों पर एमएसपी दे रही है और गुजरात में सरकार बनने पर यही फार्मूला दोहराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सच तो यह है कि केंद्र सरकार भारतीय खाद्य निगम के माध्यम से पंजाब में एमएसपी पर गेहूं और धान की खरीद कर रही है। इसी प्रकार कॉटन कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया कपास की खरीद करता है। 

मुख्यमंत्री ने किसानों से मूंग की बुवाई करने का आग्रह किया था और प्रति क्विंटल 7,250 रुपये में खरीदने का वादा किया था लेकिन उन्होंने इस फसल का दस फीसदी भी नहीं खरीदा। पंजाब सरकार भी इसी तरह मक्का की फसल खरीदने से मुकर गई तथा किसानों को उनके भाग्य के सहारे छोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed