फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Truck driver hits couple riding Activa, woman seriously injured

Panchkula News: ट्रक चालक ने एक्टिवा सवार दंपती को मारी टक्कर, महिला गंभीर

Fri, 20 Sep 2024 06:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 06:54 AM IST
विज्ञापन
Truck driver hits couple riding Activa, woman seriously injured
पंचकूला। एक्टिवा पर जा रहे दंपती को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला बुरी तरह घायल हो गई है। उसका उपचार पीजीआई में चल रहा है। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने पति की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, डेराबस्सी निवासी पिन्टू ने दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-21 पंचकूला में कपड़े प्रेस करने का काम करता है। 16 सितंबर को वह पत्नी के साथ एक्टिवा पर सवार होकर सुबह करीब 11 बजे सेक्टर-21 जा रहा था। जब वह रामगढ़ सरकारी स्कूल के पास पहुंचा तो पीछे से एक ट्रक चालक ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह पत्नी सहित नीचे गिर गया। इस कारण उसकी पत्नी के सिर पर काफी चोट पहुंची है। महिला को उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने महिला की हालत गंभीर देखकर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed