फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Troubled by power shortage and dilapidated road, people jammed

Panchkula News: बिजली किल्लत और जर्जर रोड से परेशान लोगों ने लगाया जाम

Mon, 26 Jun 2023 01:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Troubled by power shortage and dilapidated road, people jammed
अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम खुला, अधिकारियों ने समस्या के निदान के लिए दो दिन का समय मांगा संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिंजौर। बिजली किल्लत और रोड की जर्जर हालत से परेशान व्यापार मंडल मढ़ावाला ने प्रधान सतीश के नेतृत्व में रविवार को लोगों ने पिंजौर-नालागढ़ रोड पर मढ़ावाला के पास जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक लगे जाम की वजह से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दूसरी तरफ प्रशासनिक अधिकारी, थाना प्रभारी पिंजौर सहित जेजेपी प्रदेश प्रवक्ता के आश्वासन के बाद जाम खोला गया। प्रधान सतीश ने बताया कि करीब पांच दिन से बिजली और पेयजल आपूर्ति की भारी समस्या है। करीब दस मिनट के लिए बिजली आपूर्ति होती है। इसके बाद कट लग जाता है। इतना ही नहीं वोल्टेज भी काफी कम होती है।

दूसरी तरफ मढ़वाला से बरोटीवाला तक करीब डेढ़ किलोमीटर रोड पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। रोड में करीब एक से डेढ़ फुट तक गहरे गड्ढे हो गए हैं। वाहन चालकों सहित दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद रोड पर गड्ढे तालाब में तब्दील हो जाते हैं। धूप में रोड से धूल-मिट्टी उड़ने से लोग परेशान होते हैं। उन्होंने बताया करीब एक घंटा जाम के बाद प्रशासनिक अधिकारी रूचि सिंह बेदी एसडीएम कालका, भाग सिंह दमदमा जेजेपी प्रदेश प्रवक्ता सहित थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद जाम खोला। उन्होंने आश्वासन दो दिन में समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया। सतीश ने बताया कि उन्हें एसडीएम कार्यालय में बुलाया गया। सतीश इस मौके पर उनके साथ सरपंच मढ़ावाला, पवन चंदेल, राजेश, पंकज सहित भारी संख्या में महिलाओं से सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed