फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Trouble: Water is not coming at high altitude in the village, people troubled for a year, people said that hearing is not being done after giving complaint in CM window

परेशानी : गांव में उंचाई पर नहीं आ रहा पानी, एक साल से परेशान लोग, लोगों ने कहा सीएम विंडों में शिकायत देने के बाद नहीं हो रही सुनवाई

Wed, 01 Sep 2021 01:44 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Trouble: Water is not coming at high altitude in the village, people troubled for a year, people said that hearing is not being done after giving complaint in CM window
पंचकूला। गांव सबीलपुर में उंचाई पर मकान होने के कारण लोगों के घरों में पानी नहीं आ रहा है। इस कारण एक साल से लोग परेशान हो गए हैं। पांच से ज्यादा घरों में यह हालात बने हैं। इसे लेकर गांव सबीलपुर के व्यक्ति जयपाल ने सीएम विंडों, एक्सईएन सहित सभी लोगों को शिकायत दी। इसके बाद भी इस समस्या का आज तक निवारण नहीं हो सका है।
विज्ञापन

समस्या का निवारण नहीं होने के कारण गांव के मदन सिंह, रमेश कुमार, पवन कुमार, राममूर्ति, जयसिंह, बालकिशन, सुनीता देवी ने बताया कि उंचाई पर पानी नहीं आने के कारण हमें 500 मीटर नीचे जाकर बालटी से पानी लाना पड़ रहा है। इस बारे में गांव के ट्यूबवेल ऑपरेटर गुलाब सिंह से कई बार कहा कि पानी उपर चढ़ाया जाए। गांव सबीलपुर के व्यक्ति जयपाल ने नलकूप चालक गुलाब सिंह पर आरोप लगाया वह अपना काम इमानदारी से नहीं करते हैं। पानी की पाइपलाइन ठीक नहीं होने पर लोगों को सप्लाई नहीं मिल रही है। उन्होंने बताया कि लोगों केे इस कारण पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed