{"_id":"615ca7cc8ebc3e0dfa74d570","slug":"trouble-the-municipal-corporation-has-not-paid-the-park-committees-for-five-months-concern-was-expressed-on-the-condition-of-the-parks-in-the-meeting-of-the-core-committee-of-the-house-owners-welfare-association-pkl-office-news-pkl429127029","type":"story","status":"publish","title_hn":"परेशानी : नगर निगम ने नहीं की पांच माह से पार्क कमेटियों की पेमेंट, हाउस ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की कोर कमेटी की बैठक में पार्कों के हालात पर चिंता प्रकट की गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परेशानी : नगर निगम ने नहीं की पांच माह से पार्क कमेटियों की पेमेंट, हाउस ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की कोर कमेटी की बैठक में पार्कों के हालात पर चिंता प्रकट की गई
विज्ञापन
पंचकूला। हाउस ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन (हौवा) सेक्टर-10 की कोर कमेटी की एक बैठक चेयरमैन भारत हितैषी की अध्यक्षता में हुई। इसमें शहर की 240 पार्क डेवलपमेंट कमेटियों को नगर निगम की तरफ से पेमेंट नहीं करने के मुद्दे पर चर्चा हुई। पेमेंट नहीं होने के कारण सदस्यों ने चिंता व्यक्त करते कहा कि इससे पार्क की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। निगम पार्कों के हालात जानने के बाद भी पांच माह से पेमेंट नहीं कर रहा है।
एसोसिएशन के चेयरमैन भारत हितैषी, संस्थापक एनसी स्वामी, मुख्य मार्गदर्शक एसके शर्मा, प्रधान बीएम कौशिक और महासचिव एनके खोसला ने बताया कि नगर निगम द्वारा मई से सितंबर तक पांच माह से बिलों का भुगतान न करने के कारण पार्क डेवलपमेंट कमेटियों के पास मालियों को मासिक वेतन देने के लिए पैसे नहीं हैं। एसोसिएशन के वरिष्ठ उपप्रधान अमित गुप्ता, सुभाष भारद्वाज, भारत हितैषी और सुभाष शर्मा, वित्त सचिव प्रेम लाल गुप्ता ने आश्चर्य व्यक्त करते कहा कि पंचकूला की 240 पार्क डेवलपमेंट कमेटियों के अधिकतर पदाधिकारी वरिष्ठ नागरिक हैं। नगर निगम द्वारा पांच माह से पेमेंट नहीं करने से पदाधिकारी कब तक अपनी जेब से पार्कों के रखरखाव एवं विकास पर पैसा खर्च करेंगे।
एसोसिएशन के सचिव आरके शर्मा, उपप्रधान बृजलाल जैन, कुसुम अरोड़ा, मुकेश गोयल, भारत हितैषी, सुनील गुप्ता और जीडी बत्रा ने बताया कि एसोसिएशन द्वारा नगर निगम के कमिश्नर धर्मबीर सिंह और मेयर कुलभूषण गोयल को पत्र लिखकर पार्क डेवलपमेंट कमेटियों की लंबित पेमेंट को तुरंत रिलीज करने की मांग की है, ताकि पार्कों के मालियों को मासिक वेतन दिया जा सके और पार्कों का रखरखाव किया जा सके।