{"_id":"6206bd7ce911c701964d408d","slug":"trouble-flyover-has-become-now-waiting-for-solar-lights-pkl-office-news-pkl4417909115","type":"story","status":"publish","title_hn":"परेशानी : फ्लाईओवर तो बन गया अब सोलर लाइटों का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परेशानी : फ्लाईओवर तो बन गया अब सोलर लाइटों का इंतजार
विज्ञापन
बरवाला। राष्ट्रीय राजमार्ग 7 पर स्थित कोट मटावाला के पास एनएचएआई ने फ्लाईओवर तो बना दिया, लेकिन इसके ऊपर दोनों साइड सोलर लाइटें नहीं लगाई गईं। इस कारण रात के समय दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। वार्ड नंबर 20 से कांग्रेस के पार्षद सलीम दबकोरी, पवन टोका, रामगढ़ के पूर्व सरपंच राजकुमार सैनी, श्यामलाल, बिल्ला वासी कमल आदि ने बताया कि एनएचएआई की ओर से रायपुररानी-पंचकूला मार्ग के ऊपर फ्लाईओवर बनाए 2 साल से भी ज्यादा समय होने को है, लेकिन आज तक सोलर लाइटों की व्यवस्था नहीं की गई।
इस कारण शाम ढलते ही इस फ्लाईओवर के नीचे सड़कों पर अंधेरा छा जाता है। फ्लाईओवर के नीचे क्रॉसिंग के दौरान वाहनों की भिड़ंत से लोग चोटिल हो रहे हैं। लोगों ने बताया कि फ्लाईओवर के नीचे से गुजरकर करीब दर्जनों गांवों के लोगों को अपने गांवों में आना-जाना करना पड़ता है। इस कारण परेशानी हो रही है।
प्रशासन नहीं कर रहा सुनवाई
पंचकूला से रायपुररानी, नारायणगढ़, नाहन, पौंटा साहिब आदि शहरों में जाने वाले वाहन भी इसी फ्लाईओवर के नीचे से गुजरते हैं। इस कारण यहां पर 24 घंटे वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। इतना ही नहीं इस फ्लाईओवर के दोनों ओर दुकानें हैं, जिसके चलते दुकानदारों को भी रात के समय रोशनी के उचित प्रबंध न होने से परेशानी उठानी पड़ती है। क्षेत्र के ग्रामीणों ने कई बार एनएचएआई के अधिकारियों से फ्लाईओवर पर रोशनी के प्रबंधों के लिए सोलर लाइट लगवाए जाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन विभाग की ओर से आज तक उनकी समस्या को अमलीजामा नहीं पहनाया गया।