फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Trouble: Flies flooded in Raipurrani-Barwala, people are suffering, people are at risk of infectious disease

परेशानी : रायपुररानी-बरवाला में मक्खियों की भरमार, लोग हुए बेहाल, लोगों को संक्रामक बीमारी का खतरा

Fri, 10 Dec 2021 02:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Trouble: Flies flooded in Raipurrani-Barwala, people are suffering, people are at risk of infectious disease
रायपुररानी। रायपुररानी-बरवाला क्षेत्र में मक्खियों के कारण लोगों का जीना दूभर हो गया है। इस बारे में प्रशासन और जन प्रतिनिधियों को कई बार अवगत कराया गया है, लेकिन कोई भी राहत नहीं मिलने से सभी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों प्रदीप शर्मा हंगोली, पाल सिंह फिरोजपुर, राजेंद्र गोयल, देवेंद्र बाजवा, निखिल मंगला, राबर्ट मसीह, सुनील रावत, सोमवीर राणा, राहुल गुप्ता, बंसी धीमान, अर्जुन राणा नटवाल, राजीव ककराली, दर्शन हंगोला, लवली गुप्ता ने बताया कि मक्खियों की समस्या के कारण घरों में रहना, खाना बनाना और भोजन करना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने महामारी फैलने की चिंता व्यक्त कर बताया कि मक्खियों की विकराल समस्या के कारण गली मोहल्लों में गंदगी का आलम है। लोगों को दूषित पानी पीना पड़ रहा है। कोई भी विभाग इतनी बड़ी समस्या को लेकर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

मक्खियों की समस्या के कारण घरों में बनने वाले व्यंजन भी दूषित हो रहे हैं। इससे परिवार के सभी सदस्यों के बीमार होने का खतरा बना हुआ है। सभी लोग मजबूरी में खाना खाने को मजबूर हैं। स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से तुरंत समाधान करवाने की मांग की गई है। - अजय वर्मा, सदस्य, स्वर्णकार संघ
विज्ञापन

गाना एलबम के शॉट की शूटिंग करने पहुंचे कलाकारों की टीम ने रायपुररानी एरिया के प्वाइंट को मक्खी वाली लोकेशन बताया तो मन दुखी हो गया। इस बार बहुत कम ही शूटिंग हुई। राजीव ने कहा कि कोई भी स्थानीय नेता इस समस्या की तरफ जरा भी ध्यान नही देता है। - राजीव सैनी, शूटिंग सेट के मालिक
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपावली पर्व के बाद से मक्खियों की विकराल समस्या से हर वर्ग प्रभावित है। दूध और चाय में मक्खी का गिरना रोजाना का मामला है। क्षेत्र में विवाह समारोह सहित कोई भी आयोजन करने वाले लोगों को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। - रूबी गर्ग, समाज सेविका

विवाह समारोह में मक्खियों की भरमार है। समारोह में पहुंचने वाला हर कोई परेशान रहता है। इतनी मक्खियों में खाना तो दूर खड़े होना भी मुश्किल हो जाता है, वहीं क्षेत्र के कई आयोजन में प्रशासनिक अधिकारी और नेता भी पहुंचते है लेकिन सभी चुप्पी साध किसी महामारी के इंतजार में है। - बबीता अग्रवाल, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed