{"_id":"658f220c7879623aae0feaa7","slug":"trolley-hits-two-cars-and-bike-four-people-seriously-injured-pkl-office-news-c-87-1-spkl1017-7904-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: ट्राले ने दो कारों और बाइक को मारी टक्कर, चार लोग गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: ट्राले ने दो कारों और बाइक को मारी टक्कर, चार लोग गंभीर घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। प्राचीन श्रीकाली माता मंदिर के समीप शुक्रवार शाम को परवाणू की तरफ से आ रहे 18 टायर वाले ट्राले ने दो कारों को टक्कर मारने के साथ-साथ एक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार एक बुरी तरह से घायल हो गया। दूसरे व्यक्ति को भी चोटें आई हैं। एक कार चालक को भी अस्पताल ले जाया गया है। मंदिर से कुछ दूरी पर बैठा एक बुजुर्ग भी बुरी तरह घायल हो गया। पैर में चोट आने की वजह से उसको भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद दोनों तरफ का ट्रैफिक कुछ समय के लिए रुक गया। कालका पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारु करवाया।
घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने रोष जताकर कहा कि ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह नाकाम है। लोगों ने कहा कि जब शहर में सुबह 9 से रात 8 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी है तो इतना बड़ा ट्राला कैसे शहर में प्रवेश कर गया। लोगो ने मौके पर ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर जिम्मेदार कर्मचारी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
गौरतलब है कि करीब दो साल पहले कालका के सरकारी स्कूल के पास हुए एक हादसे में एक महिला और उसकी छोटी बच्ची की मौत हो गई थी। इसके बाद सामाजिक संगठनों, व्यापार मंडल और राजनेताओं की मांग पर प्रशासन ने सुबह 9 से शाम 8 बजे तक शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी थी। पिछले कुछ समय से दोबारा से सुबह, दोपहर, शाम को धड़ल्ले से भारी वाहन शहर में घूमते नजर आ रहे हैं। मौके पर मौजूद गोपाल गोस्वामी ने बताया कि वह मंदिर के पास किसी काम से खड़े थे। उनके एक्टिवा को भी ट्राला चालक ने टक्कर मारी है जिससे वह एक्टिवा समेत नीचे गिर गए। उन्होंने जैसे-तैसे अपनी जान बचाई है।
विज्ञापन
अस्पताल से रुक्का आने के बाद जांच अधिकारी जाकर घायल व्यक्ति के बयान लेगा उसके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घायल लोग अभी अस्पताल में है। ट्राला चालक फरार है ट्राले को कब्जे में ले लिया गया है। - हरी राम थाना प्रभारी कालका।