फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Tribute: Seminar organized on the birth anniversary of Dr. Shyama Prasad Mookerjee, women of Chandigarh-Panchkula pledged to follow their ideals by paying tribute in the event

श्रद्धांजलि : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर संगोष्ठी आयोजित, आयोजन में चंडीगढ़-पंचकूला की महिलाओं ने श्रद्धांजलि देकर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया

Wed, 07 Jul 2021 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Tribute: Seminar organized on the birth anniversary of Dr. Shyama Prasad Mookerjee, women of Chandigarh-Panchkula pledged to follow their ideals by paying tribute in the event
पंचकूला। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के उपलक्ष्य में महिला मोर्चा जिला पंचकूला द्वारा संगोष्ठी का आयोजन भाजपा कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम की संयोजक महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वैशाली कंसल के नेतृत्व में चंडीगढ़ और पंचकूला की सामाजिक पृष्ठभूमि में सक्रिय महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस संगोष्ठी की मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान थीं। संगोष्ठी की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उनको पुष्प अर्पित कर की गई। प्रदेश सह कोषाध्यक्ष वीरेंद्र गर्ग, प्रदेश प्रवक्ता और पंचकूला प्रभारी डॉक्टर संजय शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता रंजीता मेहता, प्रदेश पूर्व प्रवक्ता पैनलिस्ट एडवोकेट नेहा धवन, हांसी, भाजपा जिला महामंत्री परमजीत कौर उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

सुमित्रा चौहान ने जन संघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डाला। डॉ. संजय शर्मा ने संगठन की विचारधारा राष्ट्र व्यापी थी। रंजीता मेहता ने भारतीय जन संघ के आदर्शों पर आधारित भाजपा की विशेषताओं पर विचार रखा। वीरेंद्र ने डॉ. प्रसाद को अपने शब्दों में याद किया। एडवोकेट नेहा धवन ने आजादी के बाद देश के पहले उद्योग मंत्री, सबसे कम उम्र के बंगाल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद कर नमन किया। इस अवसर पर महिला मोर्चा महामंत्री प्रीति जस्सल, डिंपल लुंबा, उपाध्यक्ष वंदना जिंदल, नीतू, सुखविंदर, सचिव अनु, हरविंदर, मंजू बंसल, मंडल अध्यक्ष पूनम, सुमन, निशा, रेखा, मीता रही। इसके साथ अन्य सभी महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed