फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   treatment, Token System, panchkula Sector 6 General Hospital

इलाज को टोकन सिस्टम फिर भी लंबा इंतजार

Wed, 16 Mar 2016 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला।
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला। Updated Wed, 16 Mar 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
treatment, Token System, panchkula Sector 6 General Hospital
सेक्टर 6 के सामान्य अस्पताल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सेक्टर 6 के सामान्य अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए लगाए गए टोकन सिस्टम काफी दिनों से बंद पड़े हैं। इसके चलते मरीजों की परेशानी और बढ़ गई है। टोकन सिस्टम बंद होने की वजह से गायनी और मेडिसिन ओपीडी में सबसे ज्यादा मरीज परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन


क्योंकि इन दोनों ओपीडी में मरीजों की तादात ज्यादा होती है। अक्सर डॉक्टर से पहले दिखाने के चक्कर में मेडिसिन ओपीडी के बाहर मरीजों को लड़ते झगड़े भी देखा गया है। अस्पताल प्रबंधन को इसकी जानकारी भी है, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन


जब से अस्पताल में टोकन सिस्टम की सुविधा शुरू गई है, तब से अक्सर इसे बंद पाया गया है। कभी तकनीकी खराबी तो कभी मुलाजिमों की शरारत की वजह से। वह मशीन को जान बुझकर बंद कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल के सभी एलईडी बंद
अस्पताल में टोकन सिस्टम के बाद एलईडी पर भी स्वास्थ्य विभाग ने लाखों रुपये खर्च किए। जिन्हें अस्पताल के हर फ्लोर और ओपीडी के बाहर लगाया गया है। बावजूद इसके मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। क्योंकि एलईडी को भी टोकन सिस्टम की तरह बंद रखा जाता है। बता दे कि मरीजों के चेकअप के लिए नंबर और डॉक्टर्स की जानकारी एलईडी में डिस्प्ले होती थी। अब अस्पताल में एलईडी बंद पड़ी है, जिससे किसी भी मरीज को उनका नंबर नहीं पता चलता और वह ओपीडी के बाहर लाइन में खड़े होकर डॉक्टर से जांच कराने के अपनी बारी का इंतजार करते हैं।

हाई रिस्क प्रेगनेंसी में महिलाओं को ज्यादा खतरा
गायनी ओपीडी का टोकन सिस्टम बंद पड़ा है। ओपीडी में महिलाओं को डॉक्टर से जांच कराने के लिए घंटों लाइन में खड़ा होना पड़ता है। ऐसे में हाई रिस्क प्रेगनेंसी के केस में ज्यादा देर तक महिलाएं खड़ी नहीं हो सकती। डॉक्टर उन्हें बेड रेस्ट की खुद सलाह देते हैं। अस्पताल में ऐसी महिलाएं भी आती हैं जिन्हें घंटों लाइन में खड़ा होना पड़ता है।


पत्नी से मारपीट, पति को किया गिरफ्तार
पंचकूला। पत्नी से गाली-गलौच और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ उसकी पत्नी ने पुलिस को शिकायत की थी। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उपरोक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया। सहायक उपनिरीक्षक राजकुमार ने बताया कि इंदिरा कालोनी सेक्टर-17 वासी प्रियंका ने अपने पति बलकार सिंह के खिलाफ दुर्व्यवहार करने और मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed