फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Transport Minister and Speaker took out Tiranga Yatra, the city resonated with patriotic songs

Panchkula News: परिवहन मंत्री और स्पीकर ने निकाली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के गीतों से शहर हुआ गुंजायमान

Wed, 14 Aug 2024 03:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Transport Minister and Speaker took out Tiranga Yatra, the city resonated with patriotic songs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। हर घर तिरंगा के आह्वान पर सेक्टर-11, 15 शहीद भगत सिंह चौक से तिरंगा यात्रा निकाली गई जोकि सेक्टर-2 शहीद मेजर संदीप सांखला चौक पर संपन्न हुई। यात्रा में भारी संख्या में युवाओं, खिलाड़ियों, बच्चों और महिलाओं ने भाग लिया। हरियाणा के परिवहन मंत्री असीम गोयल ने तिरंगा यात्रा में विशेष रूप से उपस्थित रहकर देशभक्ति का जोश भरा।
विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता और परिवहन मंत्री असीम गोयल के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा में देशभक्ति के गीतों से शहर गुंजायमान हो गया। यात्रा के सेक्टर-2 स्थित शहीद मेजर संदीप सांखला चौक पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने सबको संबोधित किया। महिला एवं बाल विकास जिला कार्यक्रम अधिकारी सीमा रोहिला और परियोजना अधिकारी आरू वशिष्ठ ने बताया कि रक्षा बंधन पर हरियाणा सरकार ने महिलाओं को विशेष तोहफा देकर प्रदेश की सभी आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर को 1111 रुपये देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इस मौके पर उपायुक्त डाॅ. यश गर्ग, अतिरिक्त उपायुक्त सचिन गुप्ता, नगर निगम के महापौर कुलभूषण गोयल, जिला खेल अधिकारी नील कमल, जिला पंचायत एवं विकास अधिकारी राजन सिंगला, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, उपाध्यक्ष हरेन्द्र मलिक, शिवालिक विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश देवीनगर, बरवाला मंडल अध्यक्ष गौतम राणा, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष नरेंद्र लुबाना, रंजीता मेहता, सुरेन्द्र मनचंदा, संजय गुर्जर, भाजपा प्रदेश के मीडिया सह प्रभारी नवीन सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed