Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Learned about the intricacies of the Chandrayaan, Mangalyaan, Gaganyaan, and Aditya-L1 missions

Panchkula News: चंद्रयान, मंगलयान, गगनयान और आदित्य एल-1 मिशन की बारीकियां जानीं

Thu, 19 Nov 2026 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Learned about the intricacies of the Chandrayaan, Mangalyaan, Gaganyaan, and Aditya-L1 missions
पंचकूला। हरियाणा के 46 मेधावी विद्यार्थियों ने हैदराबाद स्थित इसरो केंद्र का भ्रमण कर देश के अंतरिक्ष कार्यक्रम और वैज्ञानिक उपलब्धियों को करीब से जाना। पंचकूला के स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की पहल पर इस एक्सपोजर विजिट में प्रदेश के विभिन्न जिलों से 25 छात्राओं और 21 छात्रों ने हिस्सा लिया। विज्ञान में रुचि, शैक्षणिक प्रदर्शन और नवाचार क्षमता के आधार पर इन विद्यार्थियों का चयन किया गया था।
विज्ञापन

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को इसरो की स्थापना, इतिहास और उद्देश्यों की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि सीमित संसाधनों के बावजूद भारत ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। विद्यार्थियों ने विभिन्न उपग्रहों, रॉकेट और प्रक्षेपण यानों के मॉडल देखे। साथ ही जाना कि उपग्रहों का निर्माण कैसे होता है, उनकी जांच किस तरह की जाती है और रॉकेट के माध्यम से उन्हें अंतरिक्ष में कैसे स्थापित किया जाता है।
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने चंद्रयान, मंगलयान, गगनयान और आदित्य एल-1 जैसे महत्वाकांक्षी अभियानों की जानकारी भी हासिल की। वैज्ञानिकों ने इन मिशनों की सफलता के पीछे की चुनौतियों, मेहनत और टीमवर्क के बारे में बताया। इसके अलावा सैटेलाइट कंट्रोल, रिमोट सेंसिंग, मौसम पूर्वानुमान, संचार, नेविगेशन और आपदा प्रबंधन में उपग्रहों की उपयोगिता समझाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैज्ञानिकों से पूछा, इसरो में नौकरी के लिए क्या पढ़ना होगा
भ्रमण का सबसे रोचक हिस्सा वैज्ञानिकों के साथ विद्यार्थियों का सीधा संवाद रहा। विद्यार्थियों ने अंतरिक्ष में जीवन की संभावनाओं, रॉकेट के ईंधन, उपग्रहों की आयु और इसरो में नौकरी पाने के लिए जरूरी पढ़ाई से जुड़े सवाल पूछे। वैज्ञानिकों ने सरल तरीके से जवाब देते हुए उन्हें विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रयोगशालाओं, प्रदर्शनियों और वृत्तचित्रों के माध्यम से विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान से आगे बढ़कर अंतरिक्ष विज्ञान की व्यावहारिक जानकारी मिली।

यह भ्रमण राज्य परियोजना निदेशक स्वप्निल रविंद्र पाटिल के मार्गदर्शन और माध्यमिक शिक्षा के प्रधान सचिव विजय सिंह दहिया के नेतृत्व में आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने इसे यादगार अनुभव बताते हुए भविष्य में वैज्ञानिक, इंजीनियर और शोधकर्ता बनकर देश की सेवा करने की इच्छा जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed