फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Transport department will seize buses if tax is not paid by August 5

स्कूल बसों का टैक्स नहीं भर रहा प्रबंधन, परिवहन मंत्री ने दी चेतावनी, 5 अगस्त तक टैक्स नहीं भरा तो बसों को सीज करेगा परिवहन विभाग

Sat, 28 May 2022 09:30 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
Transport department will seize buses if tax is not paid by August 5
चंडीगढ़। स्कूल बसों का टैक्स नहीं भरने वाले प्रबंधकों को परिवहन मंत्री ने चेतावनी दी है। चंडीगढ़ में स्कूल प्रबंधकों को परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने हिदायत दी है कि वह 5 अगस्त तक बसों के बकाया टैक्स का भुगतान कर दें, नहीं तो बसों को परिवहन विभाग सीज करेगा। बैठक के दौरान उन्होंने स्कूल प्रबंधकों को सरकार की ओर से शुरू की गई एमनेस्टी योजना की भी जानकारी दी। अलग-अलग स्कूल प्रमुखों और प्रबंधकों के साथ बैठक के दौरान परिवहन मंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार ने टैक्स डिफाल्टरों के लिए एमनेस्टी स्कीम चलाई है, जिसके तहत टैक्स डिफाल्टरों को 5 अगस्त तक टैक्स भरने का समय दिया गया है। लालजीत सिंह भुल्लर ने सरकार की ओर से चलाई जा रही सेफ स्कूल वाहन स्कीम को सही मायनों में लागू करने के लिए स्कूलों के प्रबंधकों से पूर्ण सहयोग की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि स्कूल वाहनों पर आने-जाने वाले विद्यार्थियों की सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित बनाने के मद्देनजर स्कूल बसों में नियमों के मुताबिक रह गई कमियों को 31 अगस्त तक हर हाल में पूरा कर लिया जाए। मंत्री ने कहा कि समूह डिप्टी कमिश्नरों और जिला पुलिस प्रमुखों को स्पष्ट हिदायत है कि वह समय-समय पर स्कूल वाहनों की चेकिंग करें और नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूल वाहनों को जब्त करें। भुल्लर ने कहा कि बसों में नियमों के मुताबिक जरूरी सामान की कमी के कारण होने वाली घटना की पूरी जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधकों की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed