{"_id":"6223c5479c82c869885f0072","slug":"transport-18-bus-operators-did-not-deposit-the-airport-fee-the-transport-department-issued-notice-pkl-office-news-pkl4438612123","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन: 18 बस ऑपरेटरों ने अड्डा फीस जमा नहीं कराया, परिवहन विभाग ने जारी किया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन: 18 बस ऑपरेटरों ने अड्डा फीस जमा नहीं कराया, परिवहन विभाग ने जारी किया नोटिस
विज्ञापन
पंचकूला। बस स्टैंड पर लगने वाली निजी बसों के ऑपरेटर अड्डा फीस जमा नहीं करा रहे हैं। इससे विभाग के अधिकारी नाराज हैं। उन्होंने 18 बसों के ऑपरेटरों को नोटिस जारी कर फीस जमा कराने के लिए कहा गया है। फीस जमा नहीं कराने पर उचित कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। पंचकूला डिपो में सहकारी समिति की 27 बसें हैं।
इनमें से 18 बसों पर छह माह का अड्डा फीस बकाया है। एक बस की अड्डा फीस माह में लगभग दो हजार रुपये होती है। इसमें जीएसटी भी शामिल है। अगर प्रतिदिन के हिसाब से कोई बस चालक अड्डा फीस जमा कराता है तो वह 100 रुपये है। इसके बावजूद बस ऑपरेटर यह फीस जमा नहीं करा रहे हैं। इससे विभाग को आर्थिक नुकसान हो रहा है। इसी कारण विभाग ने बस ऑपरेटरों को नोटिस जारी किए हैं।
कोरोना की आड़ ले रहे
अधिकारियों की मानें तो बस ऑपरेटर कह रहे हैं कि कोरोना संक्रमण काल के दौरान बस चली ही नहीं। उनकी आमदनी भी नहीं हुई है। विभाग को भी कोरोना संक्रमण काल के दौरान की अड्डा फीस माफ कर देनी चाहिए। बस ऑपरेटर फीस माफ कराने के लिए ही लेट लतीफी कर रहे हैं। मगर अधिकारियों ने नोटिस जारी कर साफ चेतावनी दी है कि अगर अड्डा फीस जमा नहीं कराई जाती है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कई बस ऑपरेटरों ने अड्डा फीस जमा नहीं कराई है। यह सरासर लापरवाही है। इन बस ऑपरेटरों को नोटिस जारी किया गया है। अगर अब भी फीस जमा नहीं कराई जाती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - सतबीर यादव, संस्थान प्रबंधक, पंचकूला