फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Traders reach apple market in the hope of tax free, upset on demanding 2% tax

Panchkula News: टैक्स फ्री की आस में सेब मंडी पहुंचे व्यापारी, 2% टैक्स मांगने पर बिफरे

Sun, 20 Aug 2023 01:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Traders reach apple market in the hope of tax free, upset on demanding 2% tax
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिंजौर। सेब मंडी में टैक्स न लिए जाने के आश्वासन पर सेब मंडी में पहुंचे सेब व्यापारी एवं आढ़ती अपने व्यापार को शुरू करने के लिए बीती 13 अगस्त को पहुंच गए।परंतु शनिवार को उन्हें कहा गया कि 2 प्रतिशत के हिसाब से अपना टैक्स जमा करवा दें।इस पर सेब व्यापारियों ने मंडी में मौजूद अधिकारियों से बात की परंतु अधिकारियों ने कहा कि उनके पास टैक्स फ्री करने की कोई नोटिफिकेशन नहीं है। इस पर सेब व्यापारियों ने कहा कि वे हिमाचल में एक प्रतिशत टैक्स देते हैं तो वे यहां 2 प्रतिशत टैक्स क्यों देंगे।
व्यापारी अनूप चौहान सहित अन्य व्यापारियों ने बताया कि 13 अगस्त को व्यापारियों द्वारा मंडी में माल डाल कर काम शुरु कर दिया गया और शनिवार को 6 दिन बाद मार्केटिंग बोर्ड का सभी लाइसेंस धारकों के पास मैसेज आया की 19 अगस्त तक सभी अपना 2% के हिसाब से अपना टैक्स जमा करवा दें। उन्होंने इसकी सूचना पूर्व विधायक लतिका शर्मा एवम मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों को दी। व्यापारियों ने मौके पर पूर्व विधायक लतिका शर्मा को बुलाया और उन्हें बताया कि उन्हें मंडी में न तो सुविधाएं दी जा रहीं हैं और न ही उनका टैक्स फ्री किया जा रहा।
विज्ञापन

अगर उनका टैक्स फ्री नहीं किया गया तो वे यहां से वापिस चले जाएंगे। इस पर लतिका शर्मा ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को कहा कि इन व्यापारियों के मंडी में पहुंचने से शहर रोजगार बढ़ेगा और क्षेत्र का विकास होगा इसलिए अधिकारी इनका सहयोग करें। उन्होंने कहा कि वे कृषि मंत्री सहित मुख्यमंत्री से मिल कर व्यापारियों को पेश आ रही समस्याओं को हल करवाने की कोशिश कर रही है।लतिका शर्मा ने उसके बाद मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारी सुनील शर्मा से बात की और उन्हें व्यापारियों की समस्याएं सुनने के लिए कहा।व्यापारी अनूप चौहान ने बताया कि उन्हें आश्वासन मिला है कि वे मंडी में अपना कारोबार जारी रखें। सोमवार को मंडी फीस आदि के संबंध में चर्चा कर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed