फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Traders protest against online challan in the center of the city

Panchkula News: व्यापारियों ने शहर के बीचोंबीच ऑनलाइन चालान का किया विरोध

Fri, 31 Jan 2025 01:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Traders protest against online challan in the center of the city
कालका। मेन बाजार में वीरवार को पुलिस और व्यापारियों की बैठक हुई। इस दौरान कालका थाना प्रभारी प्रीतम सिंह ने दुकानदारों की समस्याएं सुनी। बैठक में व्यापार मंडल प्रधान अनिल सूद, सौरभ बंसल, हरविन्द्र सिंह सौखी, अजय सिंगला, योगेश गोयल, अशोक, संजीव जंड, राजीव बंसल, अनिल चौरसिया, पंकज गुलाटी सहित भारी संख्या में दुकानदार मौजूद रहे। सभी ने शहर के बीचोंबीच किए जा रहे ऑनलाइन चालान का विरोध किया। इसके साथ ही दुकानदारों ने काली माता मंदिर मोड़, गांधी चौक, अनाज मंडी, गांधी लाइब्रेरी के समीप लगने वाले जाम से निजात दिलवाने की रूपरेखा तैयार करने की मांग की।
विज्ञापन

दुकानदारों ने शहर की सुरक्षा चाक-चौबंद करने के लिए शहर के मुख्य पॉइंटों सीसीटीवी कैमरे लगवाने, सरकारी स्कूल की छुट्टी के समय मौके पर पुलिस के जवान तैनात करने की भी मांग की। दुकानदारों ने एसएचओ के समक्ष सुबह 8 बजे ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों को ड्यूटी पर तैनात करने की मांग रखी ताकि सुबह के समय जाम के कारण विद्यार्थियों और ड्यूटी पर जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। एसएचओ ने दुकानदारों को समस्या के समाधान का आश्वासन देने के साथ ही काम करने वाले सहायकों की ऑनलाइन पंजीकरण करवाने, शहर में हो रही अवैध गतिविधि की जानकारी पुलिस को देने के साथ-साथ साइबर फ्राड से सावधान रहने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed