फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Traders cheated Rs 44 lakh on the pretext of getting a commercial plot

Panchkula News: व्यावसायिक प्लॉट दिलवाने का झांसा देकर ट्रेडर से 44 लाख ठगे

Mon, 08 Jul 2024 05:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Traders cheated Rs 44 lakh on the pretext of getting a commercial plot
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिंजौर।
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित किए जा रहे औद्योगिक/व्यावसायिक प्लॉट दिलवाने का झांसा देकर एक महिला ने पिंजौर निवासी ट्रेडर से 44 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर ली।
शिकायतकर्ता संजय बंसल निवासी धर्मपुर कॉलोनी पिंजौर ने बताया कि वह ट्रेडिंग का काम करता है। उसकी बद्दी हिमाचल प्रदेश में एक फैक्ट्री है। शिकायतकर्ता ने बताया कि जीएसटी से संबंधित एक समस्या आने पर वह अपने एक मित्र के माध्यम से आरोपी पूनम चरणदास खन्ना के संपर्क में आया। उसके दोस्त ने उसे बताया कि महिला वकील है और वह सर्वोच्च न्यायालय और देश के विभिन्न उच्च न्यायालयों में वकालत करती है। उसने केस संबंधित कागजात और मांगे गए 5.50 लाख रुपए आरोपी महिला को दे दिए। उसके बाद वह आरोपी महिला पूनम चरणदास के कहे अनुसार उससे मिलने दिल्ली पहुंचा। महिला ने उसे आश्वासन दिया कि वह जीएसटी से संबंधित उसकी समस्या को उसके पक्ष में हल करा देगी।
विज्ञापन

उसके बाद आरोपी महिला ने उसे बताया कि वह यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की कानूनी सलाहकार है। उत्तर प्रदेश के विभिन्न मंत्रियों और अधिकारियों के साथ उसके घनिष्ठ संबंध हैं। वह उसे यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित किए जा रहे औद्योगिक/व्यावसायिक प्लॉट दिलवा सकती है, जिससे उसे भारी लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी के झांसे में आकर उसने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में औद्योगिक/वाणिज्यिक भूखंडों प्लॉट लेने के लिए 38.30 लाख रुपये आरोपी महिला को दे दिए। बाद में आरोपी महिला ने न तो जीएसटी से संबंधित समस्या को हल किया और न ही प्लॉट दिलवाया। आरोपी महिला ने उससे धोखाधड़ी करते हुए कुल 44.30 लाख रुपए हड़प लिए हैं।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसे पता चला है कि इसी तरह की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी महिला मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है और वर्तमान में वह मुंबई की जेल में बंद है। इसके अलावा महिला के खिलाफ खिलाफ फरीदाबाद में भी इसी तरह की धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed