{"_id":"60c269428ebc3e80e872179c","slug":"tractor-trolley-collided-with-truck-in-pinjore-two-killed-case-filed-against-truck-driver-pkl-office-news-pkl4162733172","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा : पिंजौर में ट्रैक्टर ट्राली को ट्रक ने मारी टक्कर, दो की मौत, ट्रक चालक पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा : पिंजौर में ट्रैक्टर ट्राली को ट्रक ने मारी टक्कर, दो की मौत, ट्रक चालक पर केस दर्ज
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त टैक्टर ट्राली।
- फोटो : PKL OFFICE
पिंजौर। पिंजौर-नालागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार रात पिंजौर से बद्दी की ओर जा रही ट्रैक्टर ट्राली को सामने से आते ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना में ट्रैक्टर ट्राली में सवार चार में से दो लोगों की मौत हो गई। मृतक अजय और गुरपाल निवासी गांव पावरा राजपुरा जिला पटियाला पंजाब के रहने वाले थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
बन्त राम निवासी गांव पावरा राजपुरा ने पुलिस को बताया कि 9 जून को रात करीब साढ़े 10 बजे वह और अजय कुमार, गुरपाल सिंह, जैन्टा कुल 4 लोग ट्रैक्टर ट्राली में तूड़ी भरकर पिंजौर से बद्दी जा रहे थे। जैसे ही वे गांव जोहलूवाल के समीप स्थित एलटीडी ढाबा के समीप पहुंचे तो सामने से आते एक ट्रक चालक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह चारों ट्रैक्टर से नीचे गिर गए और अजय, गुरपाल ट्रैक्टर के नीचे दब गए। ट्रैक्टर के नीचे दबे अजय और गुरपाल को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला।
घायलों को जब वे अस्पताल ले कर जा रहे थे तो चोटों की वजह से अजय ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया जबकि गुरपाल को सेक्टर-6 पंचकूला के अस्पताल में ले जाया गया। डॉक्टरों ने गुरपाल की गंभीर हालात देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया। वहीं, उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।