{"_id":"6878048e9c9afaf2dc05922f","slug":"toy-trains-reached-shimla-railway-station-after-five-days-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-124756-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पांच दिन के बाद शिमला रेलवे स्टेशन तक पहुंची टॉय ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पांच दिन के बाद शिमला रेलवे स्टेशन तक पहुंची टॉय ट्रेनें
विज्ञापन
कालका। बुधवार से विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलमार्ग पर पांच दिनों के बाद कालका से शिमला तक टॉय ट्रेन को रवाना किया गया। अब पहले की भांति इस ट्रैक पर पांच टॉय ट्रेनें चलती नजर आएंगी। बता दें कि कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर रेलवे विभाग द्वारा समरहिल के पुल नंबर 800 पर मरम्मत कार्य लगवाया गया था। इस दौरान 11 से 15 जुलाई तक कालका से शिमला की बजाय तारादेवी रेलवे स्टेशन तक 4 टॉय ट्रेनों का संचालन किया जा रहा था।
जतोग-समरहिल ट्रैक पर चल रहा पुल का मरम्मत कार्य मंगलवार को पूरा हो गया था। रेलवे विभाग की ओर से मंगलवार शाम को इस ट्रैक पर ट्रेन के इंजन का ट्रायल किया गया था। रेलवे सूत्रों के अनुसार यह ट्रायल पूरी तरह सफल रहा था। बता दें कि 11 से 15 जुलाई तक तारादेवी तक ट्रेनें चलाई गई थी। इसके बाद यात्रियों को बसों से शिमला शहर तक जाना पड़ रहा था। इस कारण यात्रियों को परेशानी हो रही थी। हालांकि यात्रियों के लिए एचआरटीसी ने सीधी बसों की व्यवस्था की थी, लेकिन बार-बार समान चढ़ाने ओर उतारने से सैलानियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
यह टॉय ट्रेनें चल रही है कालका-शिमला मार्ग पर
- मेल एक्सप्रेस- ट्रेन संख्या 52457- समय सुबह 3:30 बजे
- शिवालिक एक्सप्रेस- ट्रेन संख्या 52451- समय सुबह 5:45 बजे
- मेल एक्सप्रेस- ट्रेन संख्या 52453- समय सुबह 6:20 बजे
- हिम दर्शन एक्सप्रेस- ट्रेन संख्या 52459- समय सुबह 7:00 बजे
- हिमालयन क्वीन- ट्रेन संख्या 52455 समय 11:55 बजे