{"_id":"623cd20785e1781f552b7ceb","slug":"tour-northern-railway-gm-visited-kalka-workshop-and-inquired-about-the-ready-coaches-pkl-office-news-pkl4456002175","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौरा: नार्दर्न रेलवे जीएम ने कालका वर्कशॉप का दौरा कर तैयार कोचों की जानकारी ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौरा: नार्दर्न रेलवे जीएम ने कालका वर्कशॉप का दौरा कर तैयार कोचों की जानकारी ली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालका। नार्दर्न रेलवे जीएम आशुतोष गंगल, प्रिंसिपल चीफ मेकेनिकल इंजीनियर आरके संगर और सभी प्रमुख विभागाध्यक्षों ने कालका वर्कशाप का निरीक्षण किया। जीएम ने कालका वर्कशॉप में तैयार आरए-10 कोच, झरोखा-2, विस्टाडोम कोच, सीटी-24, अपग्रेडेड टॉयलेट एवं यूरिनल ब्लाक, आरसीएफ हाई स्पीड बोगी, कन्वर्टेड कोच-833, जीएसआर, हेरिटेज मशीन, कंपोनेंट्स हेरिटेज गैलरी, हेरिटेज पार्क, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, अपग्रेटेड टी बूथ, हेरिटेज डाक टिकट की प्रदर्शनी एवं फाउंडरी शॉप में लोहे ढलाई के काम का निरीक्षण किया। मुख्य कारखाना प्रबंधक सुधांशु पंवार ने बताया कि हमारा उद्देश्य यह है कि कालका-शिमला ट्रैक पर ज्यादा से ज्यादा सैलानियों की संख्या बढ़े। उनको रेलवे द्वारा हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाए। वर्कशाप निरीक्षण के बाद सभी लोगों ने प्राचीन श्री काली माता मंदिर में शीश भी नवाया। आरए-10 कोच को लेकर स्टेशन अधीक्षक ने बताया की इसमें सोफे लगे हैं। कोच वातानुकूलित हैं। अभी तक इसका किराया तय नही किया गया है। अंबाला मंडल इसका किराया तय करेगा। सैलानियों को इसका आनंद उठाने के लिए पूरे कोच को बुक करना होगा।
आदेशानुसार चलाई जाती हैं ट्रेनें
पश्चिम एक्सप्रेस को दोबारा चंडीगढ़ की जगह कालका से चलाने के सवाल पर डीआरएम जीएम सिंह ने कहा कि पश्चिम एक्सप्रेस 24 कोच की गाड़ी है। कालका रेलवे स्टेशन से 16 कोच ही चलाए जा सकते हैं। आठ कोच घाटे के साथ ट्रेन को 66 प्रतिशत क्षमता सहित रवाना करना पड़ रहा था, इस कारण उसे चंडीगढ़ से चलाया गया है। पब्लिक की मांग को रेलवे बोर्ड भेज देते हैं, जैसे ही आदेश आएंगे, उसके अनुसार कार्य किया जाएगा।
यूनियनों ने रखी अपनी मांगें
इस दौरान एनआरएमयू ने जीएम को एक मांग पत्र सौंपा। इसमें कालका के रेलवे आवासों को ठीक कर पानी की समस्या को सुलझाने, कालका से चंडीगढ़ लिंक ट्रेन की व्यवस्था करने, कालका अस्पताल में सुविधाओं का अभाव होना और पुरुष डॉक्टर की कमी को दूर करने, कालका कारखाने में स्थायी वर्क लोड का प्रबंध करने सहित अन्य मांगें रखी गईं। इस मौके पर शाखा सचिव पुष्पिंदर शर्मा, शाखा अध्यक्ष प्रदीप कुमार, एडीएस संजीव कोहली, उपाध्यक्ष किरण रेखा, उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, सह सचिव गगनदीप, सह सचिव कमल कुमार, कैशियर चौधरी प्रकाश चंद सहित अन्य मौजूद रहे। वहीं यूआरएमयू ने भी जीएम के समक्ष समस्याएं रखीं। यूआरएमयू की वर्कशॉप ब्रांच के सचिव विकास तलवार ने बताया कि सभी पदाधिकारियों द्वारा जीएम को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर एमएम सहायक मंडल सचिव रविंद्र शर्मा, शाखा अध्यक्ष प्यारे लाल, बलदेव सिंह, कपिल नेगी, अमित कौशिक, जैल सिंह, अवतार सिंह, मुकेश समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। जीएम ने सभी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया।