फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Toll of Rs 625 deducted for car parked in Barwala in Lucknow

Panchkula News: बरवाला में खड़ी कार का लखनऊ में कट गया 625 रुपये का टोल

Wed, 16 Oct 2024 05:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
Toll of Rs 625 deducted for car parked in Barwala in Lucknow
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरवाला। कार घर में खड़ी थी और लखनऊ में 625 रुपये का टोल टैक्स कटने का मैसेज आते ही गांव भगवानपुर निवासी राहुल सैनी हक्का-बक्का रह गया। पहले तो उन्होंने समझा कि फेक मैसेज होगा, लेकिन जब फास्ट टैग एकाउंट चेक किया तो रुपये कटे हुए थे। उन्होंने इसकी शिकायत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, भारतीय स्टेट बैंक, सड़क एवं परिवहन मंत्रालय और ग्रीवांस रिफॉर्मर्स को ईमेल से की। इसके अलावा कस्टमर केयर नंबर पर भी शिकायत की लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

बरवाला खंड के गांव भगवानपुर निवासी राहुल सैनी ने बताया कि उनकी कार घर पर खड़ी थी। 4 अक्टूबर को उनके मोबाइल पर 625 रुपये का टोल कटने का मैसेज आया। उसकी कार HR 03 Ac 1248 घर पर खड़ी थी। उन्होंने इसे फेक मैसेज समझा, लेकिन जब स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का फास्ट टैग अकाउंट चेक किया तो 625 कटे थे। उन्होंने तुरंत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के फास्ट टैग हेल्पलाइन के कस्टमर केयर पर फोन किया। तो कस्टमर केयर अधिकारी ने बताया कि आपके 625 रुपये का टोल कटा है। इसके बाद स्टेट बैंक ने रुपये रिफंड करने में असमर्थता जताई। राहुल सैनी ने बताया कि 625 रुपये किसी बस या ट्रक का टोल हो सकता है, क्योंकि कार का इतना अधिक टोल भारत में कहीं भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed