{"_id":"68755e7f5230e4fccf009d6f","slug":"today-will-be-the-consecration-ceremony-of-the-mahant-of-the-transgender-community-panchkula-news-c-87-1-pan1010-124705-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: किन्नर समाज की महंत का आज होगा पट्टा अभिषेक समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: किन्नर समाज की महंत का आज होगा पट्टा अभिषेक समारोह
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा में पहली बार किन्नर समाज की महंत सोनाक्षी महाराज का पट्टा अभिषेक समारोह आयोजित किया जाएगा। किन्नर समाज की महामंडलेश्वर सोनाक्षी महाराज ने सेक्टर-14 के किसान भवन में एक प्रेस वार्ता कर जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मंगलवार को उनका पट्टा अभिषेक उनके गुरु आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी द्वारा किया जाएगा। यह ऐतिहासिक समारोह सेक्टर-15 के सामुदायिक केंद्र में होगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर गुजरात, मुंबई, नासिक, काशी, बनारस, प्रयागराज सहित अन्य क्षेत्रों से लगभग 33 महामंडलेश्वर उपस्थित रहेंगे। समारोह के बाद किन्नर समाज द्वारा विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह हरियाणा में पहली बार होने वाला ऐसा आयोजन है, जिसमें किसी किन्नर महंत का विधिवत पट्टा अभिषेक हो रहा है। दूध, दही, शहद और अन्य पूजन विधियों से यह अभिषेक संपन्न किया जाएगा।