{"_id":"5fe775228ebc3e3b9a5e0a72","slug":"today-there-will-be-rain-the-cold-will-return-with-mist-panchkula-news-pkl398566753","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला से ठंडा रहा चंडीगढ़, आज बारिश के आसार, धुंध व कड़ाके की सर्दी लौटेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला से ठंडा रहा चंडीगढ़, आज बारिश के आसार, धुंध व कड़ाके की सर्दी लौटेगी
Sat, 26 Dec 2020 11:08 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ का मौसम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंड का दूसरा दौर फिर शुरू होने वाला है। रविवार शाम या रात में बारिश के आसार हैं। उसके बाद धुंध और तापमान गिरने का सिलसिला शुरू होगा। दरअसल, जम्मू-कश्मीर के पास पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इससे पहाड़ों में बर्फबारी व मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में रविवार शाम या रात के वक्त हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। जब यह पश्चिमी विक्षोभ विदा होगा तो उसके बाद बर्फीली हवाओं का सिलसिला शुरू होगा, जिससे दिन के तापमान में जबरदस्त गिरावट आएगी। उसके एक दो दिन बाद रात का तापमान भी गिरेगा।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि दिन का तापमान फिर से 14 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है जबकि रात का तापमान तीन डिग्री से नीचे दर्ज किया जा सकता है। शनिवार को दिन का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम था।
विज्ञापन
वहीं, शुक्रवार रात का तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम था। रविवार रात में बारिश के बाद सोमवार को धुंध छाने के आसार हैं। दृश्यता 200 से 500 मीटर के आसपास दर्ज की जा सकती है।
मौसम विभाग से जुड़े विशेषज्ञ ने बताया कि बर्फीली हवाओं को रोकने के लिए एक सिस्टम की आवश्यकता होती है। पश्चिमी विक्षोभ इसमें अहम रोल निभाता है। जब यह पश्चिमी विक्षोभ आता है तो हवाओं को रोक देता है या उनकी दिशाएं बदल जाती है। इससे दिन के तापमान तो बढ़ जाता है लेकिन रात में ठंड जारी रहती है। पिछले कुछ दिनों से ऐसा ही हो रहा था। इस वजह से दिन का तापमान बढ़ा हुआ था।
फिर शिमला से ठंडा हुआ चंडीगढ़
चंडीगढ़ में रात का तापमान लगातार कई दिनों से पांच से छह डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है। शुक्रवार रात चंडीगढ़ रात का तापमान शिमला से नीचे रहा। चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शिमला का सात डिग्री। इस सीजन में कई बार ऐसा हुआ है कि जब चंडीगढ़ की रातें शिमला से भी ज्यादा ठंडी दर्ज की गई हैं।