{"_id":"687fdf110c3b5fa32e011a74","slug":"today-is-the-jalabhishek-of-lord-shiva-special-preparations-in-temples-panchkula-news-c-87-1-spkl1029-124985-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: आज भगवान शिव का जलाभिषेक, मंदिरों में विशेष तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: आज भगवान शिव का जलाभिषेक, मंदिरों में विशेष तैयारियां
विज्ञापन
मोरनी। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर आज भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। क्षेत्र के प्रमुख शिव मंदिरों में इसे लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। भक्तों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया है। मंदिरों में भजन कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है।
शेरला प्राचीन शिव मंदिर, नर्मदेश्वर मंदिर खरक, मोरनी शिव मंदिर, टिक्कर ताल शिव मंदिर, मांधना और बणीं शिव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में भजन-कीर्तन, रुद्राभिषेक और धार्मिक अनुष्ठानों की तैयारियों का आयोजन जारी है।
नर्मदेश्वर मंदिर खरक मंदिर प्रधान होशियार सिंह, शेरला प्राचीन मंदिर से जुड़े हरि सिंह ने बताया कि समितियों और स्वयंसेवकों द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। भक्तों का मानना है कि सावन मास में भगवान शिव का जलाभिषेक करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है और सभी कष्टों का निवारण होता है।