फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Tobacco Prohibition Day: 11 thousand say 'no' to tobacco in Punjab

तंबाकू निषेध दिवस: पंजाब में 11 हजार ने तंबाकू को कहा ‘ना’

Tue, 01 Jun 2021 02:01 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
Tobacco Prohibition Day: 11 thousand say 'no' to tobacco in Punjab
चंडीगढ़। यदि हौसला बुलंद हो तो आपको मंजिल तक पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता। पंजाब में भी 10832 लोगों ने भी अपने बुलंद हौसले के कारण तंबाकू जैसी लत को ‘ना’ कहने में विजय प्राप्त की। तंबाकू के कुछ विकल्पों बुपरोपिन, निकोटीन गम और पैच के साथ ही तंबाकू रोकथाम केंद्र से मिले निर्देशों पर चलकर इस लत को हरा दिया।
विज्ञापन

तंबाकू के सेवन से जहां लोग खुद घातक बीमारियों और जल्द मौत का शिकार होते हैं वहीं उनमें सार्वजनिक स्थानों पर थूकने की प्रवृत्ति आम हो जाती है। जिससे कोविड-19 जैसे संक्रमण की भयानक बीमारियों के फैलने के जोखिम और बढ़ जाते हैं। हालांकि पंजाब सरकार ने पहले ही राज्य के सभी 23 जिलों में सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू के प्रयोग को अपराध की श्रेणी में रखा गया है। ऐसा करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। साल 2020-21 के दौरान अच्छी बात यह रही कि राज्य में तंबाकू का सेवन करने वाले 10832 लोगों ने इस बुरी लत को न कहने की हिम्मत जुटाई। इन परिणामों के आने के बाद अब पंजाब सरकार तंबाकू को लेकर और भी विशेष मुहिम शुरू करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

अस्पतालों में चलेगी विशेष मुहिम
विश्व तंबाकू निषेध दिवस के मौके पर पंजाब में 31 मई से 6 जून तक सभी जिलों में सप्ताह भर के लिए विशेष मुहिम शुरू की गई है। मुहिम के दौरान समूह सरकारी अस्पतालों को तंबाकू मुक्त घोषित किया जाएगा। लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए राज्यस्तरीय तंबाकू रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करने का काम भी शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब ई-सिगरेट, हुक्का बार पर पाबंदी लगाकर और कालेजों, यूनिवर्सिटियों को तंबाकू मुक्त घोषित कर चुका है। तंबाकू के इस खतरे को रोकने के लिए विक्र्रेताओं को लाइसेंस देने पर भी काम कर रहा है। ऐसे कदम छोटे बच्चों और नौजवानों को तंबाकू के रास्ते से मोड़ने के लिए बहुत मददगार साबित हो सकते हैं।
- बलबीर सिंह सिद्धू, स्वास्थ्य मंत्री, पंजाब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed