फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Tipper driver crushes biker, death

Panchkula News: टिप्पर चालक ने बाइक चालक को कुचला, मौत

Sun, 28 Jan 2024 04:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Tipper driver crushes biker, death
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिंजौर। पिंजौर-नालागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मढ़ावाला टी पाॅइंट पर तेज रफ्तार टिप्पर ने एक बाइक चालक युवक को कुचल दिया। दुर्घटना में युवक मोहित की मौत हो गई। शिकायतकर्ता अखिल मिश्रा निवासी शिवालिक नगर झारमाजरी सेक्टर-1 बरोटीवाला हिमाचल प्रदेश ने बताया कि माइक्रो टरनर कंपनी झारमाजरी बरोटीवाला हिमाचल प्रदेश में वह और उसका साढू मोहित आपरेटर के पद पर कार्य करता है। 26 जनवरी को उसका साढू मोहित सुबह 8 झारमाजरी से दूध लेने बाइक पर सवार होकर गांव चरनिया के लिए निकला। कुछ समय बाद उसे फोन पर सूचना मिली कि मोहित का एक्सीडेंट हो गया है।

उसको कालका सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि सूचना पाकर जब वह अस्पताल पहुंचा तो उसके साढू को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब वह एक्सीडेंट वाली जगह पर पहुंचा तो पता चला के तेज रफ्तार टिप्पर चालक ने उसके साढू मोहित की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी और टिप्पर का टायर उसके साढू के सिर पर चढ़ा। इसके बाद पीछे के टायर भी उसके सिर को कुचलते हुए फरार हो गया। मोहित ने हेलमेट पहन हुआ था परंतु टिप्पर के टायर सिर पर से गुजरने की वजह से हेलमेट भी टूट गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed