फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Time period for draw of Ayushman Bharat Chief Minister Health Insurance extended

Panchkula News: आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री सेहत बीमा के ड्रॉ की समय अवधि बढ़ी

Tue, 05 Dec 2023 01:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
Time period for draw of Ayushman Bharat Chief Minister Health Insurance extended
चंडीगढ़। पंजाब सेहत विभाग की तरफ से आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना के ड्रॉ की समय अवधि बढ़ा दी गई है। अब यह समय अवधि 31 दिसंबर, 2023 तय की गई है, जबकि पहले 30 नवंबर का समय तय किया गया था। अब तक लक्की ड्रॉ के लिए 1.80 लाख लोगों के नाम रजिस्ट्रर हो चुके हैं। 16 अक्तूबर को सेहत विभाग ने विशेष दिवाली बंपर ड्रॉ लांच किया गया था, जिसके तहत आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना के लिए अपने आप को रजिस्टर करने वाले किसी भी व्यक्ति को 1 लाख रुपये तक का इनाम जीतने का मौका मिलेगा। राज्य स्वास्थ्य एजेंसी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी बबीता ने बताया कि ड्रॉ द्वारा 10 विजेताओं का चयन किया जाएगा और पहला इनाम 1 लाख, दूसरा इनाम 50000 और तीसरा इनाम 25000 रुपये दिया जाएगा। इसी तरह चौथा इनाम 10000 और 5वां इनाम 8000 है जबकि छठा से 10वां इनाम 5000 रुपये होगा। अब, ड्रॉ जनवरी 2024 में निकाला जाएगा।
विज्ञापन


स्कीम में 800 से ज्यादा अस्पताल सूचीबद्ध
स्कीम में राज्य भर के 800 से अधिक सरकारी और निजी सूचीबद्ध अस्पतालों में हरेक परिवार के लिए प्रति साल 5 लाख रुपये तक के नकदी रहित इलाज की सुविधा देती है। राज्य में 44 लाख से अधिक परिवार इस स्कीम का लाभ ले रहे हैं। इसमें घुटने बदलाने, दिल की सर्जरी, कैंसर के इलाज आदि समेत लगभग 1600 किस्मों के इलाज शामिल हैं। इन लाभपात्री परिवारों में एनएफएसए. राशन कार्ड धारक, जे-फार्म धारक किसान, रजिस्टर्ड मजदूर, रजिस्टर्ड छोटे व्यापारी, मान्यता प्राप्त और पीले कार्ड धारक पत्रकार और 2011 के सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना डाटा के अंतर्गत कवर किए गए परिवार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed