फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three train start on Kalka-Shimla rail route

हसीन वादियों में ट्रेन से रोमांचकारी सफर का उठाएं लुफ्त, खूबसूरती के आगे किराया भी मामूली

Thu, 14 Nov 2019 03:49 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कालका (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कालका (हरियाणा) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 14 Nov 2019 03:49 PM IST
विज्ञापन
Three train start on Kalka-Shimla rail route
शिमला-कालका ट्रेन रूट।
सर्दियों की छुट्टियों में विश्व धरोहर में शामिल कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर रोमांचक सफर का प्लान बना रहे सैलानियों की सुविधा के लिए रेलवे विभाग द्वारा बुकिंग पर स्पेशल रेल मोटरकार, सीटी-14 झरोखा कोच व आरए-100 शुरू की जा रही है। ये तीनों 16 नवंबर से 15 जनवरी तक कालका-शिमला ट्रैक पर दौड़ेंगे।
विज्ञापन


सीनियर डीसीएम अंबाला हरी मोहन ने बताया कि यात्रियों की मांग को देखते हुए व कालका-शिमला रेल सेक्शन पर पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। सर्दियों की छुट्टियों के मद्देनजर आरए-100, सीटी-14 झरोखा कोच व रेल मोटर को कालका-शिमला रेलवे सेक्शन पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन


आरए-100 में 8, सीटी-14 झरोखा कोच में 8 और रेल मोटर कार में 12 यात्री सफर कर सकते हैं। डीसीएम ने बताया कि इसके लिए कालका व शिमला रेलवे स्टेशनों से टिकटें खरीदी जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रकार होगा इनका किराया
उन्होंने बताया कि आरए-100 में सफर करने के लिए प्रति यात्री 2200 रुपये, सीटी-14 झरोखा कोच में प्रति यात्री 3500 व रेल मोटर कार में प्रति यात्री को 1600 रुपये किराया देना होगा। तीनों सेवाएं यात्रियों की मांग पर उपलब्ध होंगी। आरए-100 तथा सीटी-14 को न्यूनतम 6 और रेल मोटर कार में न्यूनतम 8 यात्रियों द्वारा टिकट बुक करने पर 2 घंटे की भीतर रवाना कर दिया जाएगा।


वहीं एक बार बुक की गई टिकट रद्द नहीं करवाई जा सकेगी, लेकिन न्यूनतम यात्रियों की संख्या पूरी न होने की दशा में रेलवे द्वारा रवानगी न किए जाने पर बुकिंग कर चुके यात्रियों को पूरी राशि रिफंड कर दी जाएगी। आरए-100 को न्यूनतम 6 यात्रियों द्वारा टिकट बुक करने के 2 घंटे के भीतर या दोपहर 1 बजे जो भी पहले हो, जबकि सीटी-14 झरोखा कोच को सुबह 8:15 बजे अपमिक्स पैसेंजर ट्रेन के साथ रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed