फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Three people, including the driver, beat up the auto rider and took away 25 hundred rupees

चालक समेत तीन लोगों ने ऑटो सवार से मारपीट कर 25 सौ रुपये छीने

Wed, 08 Jul 2020 01:27 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Three people, including the driver, beat up the auto rider and took away 25 hundred rupees
पिंजौर। ऑटो चालक समेत तीन लोगों ने घर जाने के लिए ऑटो में सवार हुए एक व्यक्ति से मारपीट कर उससे 25 सौ रुपये छीन लिए। इसके बाद उसको आधे रास्ते में उतारकर फरार हो गए। इस दौरान पैर में नुकीली चीज से वार कर उसको घायल कर दिया। घायल जैसे-तैसे घर पहुंचा। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता सुंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कालका की हाउसिंग बोर्ड कालोनी का निवासी है। चंडीगढ़ सेक्टर-20 में बिजली का काम करता है। 6 जुलाई को चंडीगढ़ में अपना काम खत्म करके घर की तरफ आ रहा था। हाउसिंग बोर्ड चंडीगढ़ से रात नौ बजे एक हरे रंग के आटो में घर आने के लिए सवार हो गया। ऑटो में चालक के अलावा दो और लोग सवार थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब ऑटो सूरजपुर के समीप पहुंचा तो ऑटो में बैठे दोनों आरोपियों में से एक ने उसका गला पकड़ लिया और दूसरे आरोपी ने उसका पर्स छीन लिया। उसमें 25 सौ रुपये के अलावा वोटर कार्ड और अन्य सामान था। आरोपियों ने उसका मोबाइल भी छीन लिया। उसकी टांग में कोई नुकीली चीज मारकर घायल कर दिया। इसके बाद उसको एचएमटी आवासीय परिसर के समीप लोहार घाटी के समीप रोड पर छोड़कर फरार हो गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह किसी तरह रात में पैदल और लिफ्ट लेकर घर पहुंचा। शिकायतकर्ता ने पुलिस से आरोपी ऑटो चालक के साथ-साथ ऑटो में सवार अन्य दो आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed