फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Three more solar energy power plants will soon be set up in Bathinda

Panchkula News: बठिंडा में जल्द लगेंगे तीन और सौर ऊर्जा पावर प्लांट

Mon, 01 Jul 2024 06:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
Three more solar energy power plants will soon be set up in Bathinda
चंडीगढ़। पंजाब सरकार बठिंडा में जल्द तीन नए सौर ऊर्जा पावर प्लांट लगाएगी। यह प्रोजेक्ट जून, 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस प्रोजेक्ट पर सरकार 50 करोड़ रुपये खर्च करेगी। सौर ऊर्जा अपनाकर कृषि क्षेत्र को कार्बन मुक्त बनाने की दिशा में यह कदम उठाया गया है। बठिंडा जिले में 12 मेगावाट (प्रत्येक संयंत्र 4 मेगावाट) क्षमता के तीन और सौर ऊर्जा बिजली संयंत्र स्थापित किए जाएंगे। प्रदेश के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा संसाधन मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब ऊर्जा विकास एजेंसी (पेडा) ने हाल ही में कृषि बिजली की मांग को पूरा करने के लिए बठिंडा के गांव तरखाणवाला में 4 मेगावाट का सौर ऊर्जा संयंत्र चालू किया है। इस परियोजना से उत्पादित बिजली गांव सेखू स्थित पीएसपीसीएल के ग्रिड व सब स्टेशन को आपूर्ति के लिए भेजी जाएगी। इस परियोजना से सालाना लगभग 6.65 मिलियन यूनिट बिजली पैदा होगी।
विज्ञापन



50 करोड़ रुपये की लागत वाली 12 मेगावाट क्षमता की ये अन्य तीन सौर ऊर्जा परियोजनाएं जून 2025 तक चालू होने की उम्मीद है। इन परियोजनाओं को स्थापित करने के लिए बठिंडा जिले के गांव भागी वांदर, शेरगढ़ और कोठे मालुआणा में पीएसपीसीएल के 66 केवी सब-स्टेशनों के पास पंचायत भूमि पट्टे पर ली गई है। ये परियोजनाएं कृषि के लिए सौर ऊर्जा के संकल्प को प्रतिबिंबित और पीएसपीसीएल को बहुत कम कीमत पर बिजली की मांग को पूरा करने में मदद करने के अलावा प्रदेश के लोगों को बहुत सारे लाभ प्रदान करेगी। मंत्री ने बताया कि इन परियोजनाओं से दीर्घकालिक पीपीए के अंतर्गत पीएसपीसीएल को 2.748 रुपये प्रति किलोवाट घंटे की दर से बिजली की आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed