फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Three more panoramic coaches reached Kalka, the number increased to nineteen

Panchkula News: कालका पहुंचे तीन और पैनोरमिक कोच, संख्या हुई उन्नीस

Tue, 11 Mar 2025 01:35 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Tue, 11 Mar 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Three more panoramic coaches reached Kalka, the number increased to nineteen
कालका में लाए गए पैनोरमिक कोच।
रेल कोच फैक्टरी कपूरथला से बीते सप्ताह भी आए थे तीन कोच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



कालका। रेल कोच फैक्टरी कपूरथला से तीन और पैनोरमिक कोच कालका रेलवे स्टेशन पहुंचे हैं। सोमवार को इन कोचों को क्रेन की मदद से उतारा गया। इनमें एक एसी चेयरकार ओर दो सामान्य सेवा कोच शामिल हैं। बीते सप्ताह भी 3 पैनोरमिक कोच कालका पहुंचे थे। तीन नए कोच आने के बाद अब कालका रेलवे स्टेशन पर पैनोरमिक कोचों की संख्या 19 हो गई है। रेलवे स्टेशन से अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण में आरसीएफ कपूरथला से अभी करीब 11 और कोच बनकर आएंगे। पैनोरमिक कोचों वाली ट्रेन के ट्रायल लगातार जारी हैं। रेलवे विभाग विश्व धरोहर में शामिल कालका-शिमला मार्ग पर जल्द पैनोरमिक कोचों वाली ट्रेन सैलानियों के लिए चलाना चाहता है। वहीं सैलानी भी पैनोरमिक कोचों में कालका से शिमला तक का रोमांचक सफर करने के लिए उत्सुक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed