फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Three miscreants threw petrol bombs at a house in Jalandhar; family saved, investigation underway

Panchkula News: जालंधर में तीन बदमाशों ने घर पर फेंका पेट्रोल बम<bha>;</bha> बचा परिवार, जांच जारी

Tue, 08 Jul 2025 01:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Three miscreants threw petrol bombs at a house in Jalandhar; family saved, investigation underway
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। जालंधर के कस्बा आदमपुर के मोहल्ला गांधी नगर में एक घर पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने पेट्रोल बम फेंक दिया और घर को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। रविवार रात्रि बाइक पर सवार 3 युवकों ने पेट्रोल बम फेंका।
घटना में कोई भी व्यक्ति जख्मी नहीं हुआ, लेकिन घर के बाहर और भीतर काफी नुकसान हुआ। थाना आदमपुर की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आदमपुर थाना एसएचओ हरदेव प्रीत सिंह ने कहा यह घटना रविवार देर रात करीब 12 बजे हुई। घर के मालिक हंसराज की पत्नी परमिंदर कौर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि परिवार में उनके बेटे-बेटी विदेश में रहते हैं और वह अपने छोटे बेटे सुमित कुमार के साथ इसी घर में रहते हैं। हंसराज के मुताबिक सुबह जब परिवार के लोग उठे तो देखा कि घर के अंदर कांच के टुकड़े बिखरे पड़े थे और मुख्य गेट पर जलने के निशान थे। मामले की सूचना तुरंत आदमपुर पुलिस को दी गई। घटना की जांच के लिए घर में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए।
विज्ञापन

इनमें साफ दिखा कि तीन अज्ञात युवक मोटरसाइकिल पर आए और घर पर पेट्रोल से भरी बोतलें फेंककर फरार हो गए। थाना आदमपुर के एसएचओ हरदेव प्रीत सिंह ने कहा - मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जल्द मामले में केस दर्ज किया जाएगा। मामले को लेकर थाना प्रभारी हरदेव प्रीत सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंच कर पीड़ित के बयान दर्ज करके अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को ट्रेस करने के लिए इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं, जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed