{"_id":"61200dee8ebc3e79be1b6450","slug":"three-laborers-digging-buried-under-the-soil-in-barwala-one-died-pkl-office-news-pkl4240811108","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरवाला में मिट्टी के नीचे दबे खुदाई कर रहे तीन मजदूर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरवाला में मिट्टी के नीचे दबे खुदाई कर रहे तीन मजदूर, एक की मौत
विज्ञापन
रेस्क्यू कर बाहर निकालते हुए।
- फोटो : PKL OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरवाला। एनएच -7 पर स्थित पंचकूला वार्ड नंबर-20 के गांव नग्गल में सीवरेज की पाइपलाइन दबाने के लिए खुुदाई करते समय तीन मजदूर मिट्टी का ढेर गिर जाने से उसके नीचे दब गए। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं, दो मजदूरों को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर बाहर निकाला। तीनों मजदूर बिहार के रहने वाले हैं जोकि नगर निगम के ठेकेदार के पास काम कर रहे थे।
हादसे की सूचना मिलते ही बरवाला पुलिस चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार, रामगढ़ पुलिस चौकी इंचार्ज, एसएचओ चंडीमंदिर टीम सहित मौके पर पहुंच गए। पुलिस कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से रेस्क्यू चलाकर करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद मजदूर राज और राजू को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद उन्हें पंचकूला सेक्टर-6 के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। वहीं, एक अन्य मजदूर रामदेव मुखिया (65) वासी बिहार को करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला, लेकिन उसकी मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
निगम का कोई अधिकारी नहीं आया, लोगों में रोष
क्षेत्र के लोगों ने बताया कि पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर रेस्क्यू चलाया। दो मजदूरों को बचा लिया गया है। एक की मौत हो गई है। हैरानी की बात है कि इतना बड़ा हादसा होने के बावजूद पुलिस को छोड़कर स्थानीय प्रशासन व नगर निगम का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इस कारण लोगों में रोष है।