{"_id":"6af37eb79b3bb904c60f1323","slug":"bull-climbs-onto-car-roof-during-a-fight-roof-and-trunk-get-damaged-panchkula-news-c-87-1-spkl1032-143533-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: लड़ते-लड़ते कार की छत पर चढ़ा सांड, छत और डिग्गी टूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: लड़ते-लड़ते कार की छत पर चढ़ा सांड, छत और डिग्गी टूटे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। नंबर 23 स्थित रत्तपुर कॉलोनी में आवारा सांडों का आतंक बढ़ता जा रहा है। शनिवार दोपहर करीब एक बजे रेलवे लाइन के पास टावर वाली गली में दो सांडों की लड़ाई से लोगों में दहशत फैल गई।
इस दौरान सांडों ने गली में खड़ी कार और बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। एक सांड कार की छत पर चढ़ गया, जिससे छत और डिग्गी का शीशा टूट गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, कॉलोनी में सांडों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। कुछ दिन पहले एक बुजुर्ग महिला भी सांड की टक्कर से गंभीर घायल हो गई थी। निवासियों ने नगर परिषद और प्रशासन से आवारा सांडों को पकड़ने तथा समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।