फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Three criminals who came to kill at the behest of Simu sitting in Germany were arrested

Panchkula News: जर्मनी में बैठे सिमू के इशारे हत्या करने आए तीन अपराधी गिरफ्तार

Mon, 28 Apr 2025 11:12 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Three criminals who came to kill at the behest of Simu sitting in Germany were arrested
पंचकूला। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने हत्या की योजना बनाते हुए तीन आरोपियों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान मनदीप पुत्र नरेश पाल (31) वासी गांव बतौड़ पंचकूला, अमनदीप (23) वासी गांव खेड़ा वाली पंचकूला, विक्की (22) वासी भूना जिला फतेहाबाद के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर पुलिस ने मनदीप से एक पिस्टल और चार कारतूस, अमनदीप की तलाशी लेने पर एक पिस्टल व तीन कारतूस, विक्की की तलाशी लेने पर एक कट्टा व एक कारतूस बरामद हुआ।
विज्ञापन

कुल मिलाकर आरोपियों के पास से दो पिस्टल, एक देसी कट्टा और आठ कारतूस बरामद किए गए हैं। एंटी नारकोटिक्स सेल के इंचार्ज प्रवीन मलिक ने बताया कि तीनों आरोपी जर्मनी में बैठे हरसिमरन सिंह उर्फ सिमू निवासी नबीपुर, अंबाला के इशारे पर एक व्यक्ति की हत्या करने पहुंचे थे। जिसकी हत्या करनी थी, उसकी फोटो व लोकेशन जंगी एप से मिलने वाली थी। गनीमत रही कि हत्या से पहले ही पुलिस ने तीनों को गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ लिया। तीनों के खिलाफ थाना पिंजौर में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। मंगलवार को तीनों को कोर्ट में पेश कर सात दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं से तफ्तीश कर रही है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

27 अप्रैल को दोपहर 3:30 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि सुखोमाजरी बाईपास के पास एक कार में मौजूद तीन युवक अवैध हथियारों के साथ किसी शख्स को मारने की प्लानिंग कर रहे थे। सूचना के अनुसार तीनों युवक लोकेशन प्राप्त करने बाद उस शख्स को मारकर भागने की फिराक में थे। सूचना के तुरंत बाद पुलिस बुलेट प्रूफ जैकेट के साथ रवाना हुई। पुलिस को सूखोमाजरी बाईपास की तरफ करीब 70 मीटर की दूरी पर गाड़ी दिखाई दी, जिसमें तीनों युवकों के होने की सूचना थी। पुलिस ने योजना के तहत आरोपियों की कार को बीच में लेते हुए एक गाड़ी आगे और एक गाड़ी पीछे लगाकर घेर लिया। इस बीच एएसआई प्रदीप ने ड्राइवर सीट पर बैठे मनदीप, एएसआई परविंद्र सिंह ने अगली सीट पर बैठे अमनदीप व मुख्य सिपाही जसविंद्र सिंह ने विक्की को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रायपुररानी में गोल्डी पर भी करवाया था हमला
एंटी नारकोटिक्स सेल के इंचार्ज प्रवीन मलिक ने बताया कि तीनों युवक जर्मनी में बैठे हरसिमरन सिंह उर्फ सीमू वासी नबीपुर, अंबाला के कहने पर हत्या की वारदात को अंजाम देने आए थे। सीमू पंचकूला में रहने वाले किसी युवक की फोटो व लोकेशन भेजने वाला था। पुलिस की मुस्तैदी से घटना को रोक दिया गया। मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है। कुछ महीने पहले रायपुररानी में गोल्डी नामक युवक पर हुए हमले में भी हरसिमरण उर्फ सीमू का हाथ बताया जा रहा है। सीमू पर लड़ाई-झगड़े व अवैध माइनिंग के पहले से सात मामले दर्ज हैं। विक्की व मंदीप पर भी लड़ाई-झगड़े के मामले दर्ज हैं। आरोपी अभी बेल पर थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इन्होंने यूपी और इंदौर से अवैध हथियार खरीदे हैं। तीनों आरोपी 10वी और 12वीं पास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed