{"_id":"6af778860cf9ac12ab0cec3c","slug":"police-action-in-re-arresting-a-man-after-he-had-been-granted-bail-comes-under-scrutiny-compensation-for-the-individual-is-being-considered-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-24911-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: जमानत के बाद दोबारा गिरफ्तारी पर पुलिस की कार्रवाई कठघरे में, युवक को मुआवजा देने पर विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: जमानत के बाद दोबारा गिरफ्तारी पर पुलिस की कार्रवाई कठघरे में, युवक को मुआवजा देने पर विचार
विज्ञापन
पंचकूला। पिंजौर में पंचायत चुनाव के दौरान हवाई फायरिंग के मामले में 18 वर्षीय प्रवेश शर्मा को जमानत मिलने के बाद पुलिस ने दोबारा गिरफ्तार कर लिया था। इस दौरान हिरासत में उसके साथ कथित प्रताड़ना भी हुई। अदालत ने दोबारा गिरफ्तारी को अवैध करार दिया था और युवक के शरीर पर चोटों के निशान मिलने का उल्लेख किया था। अब हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने इसे मानवाधिकारों का उल्लंघन मानते हुए युवक को आर्थिक मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू की है।
आयोग के अनुसार, कालका के सब डिविजनल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ने 16 जुलाई 2025 को प्रवेश की गिरफ्तारी को अवैध घोषित किया था। इसके दो दिन बाद अदालत ने अपने आदेश में युवक के शरीर पर चोटों के निशान मिलने का जिक्र करते हुए हिरासत में प्रताड़ना के आरोपों को गंभीर माना था।
मानवाधिकार आयोग के निर्देश पर डीजीपी ने तत्कालीन इंस्पेक्टर जगदीश चंद्र (सेवानिवृत्त) और सब इंस्पेक्टर यदविंदर सिंह के खिलाफ जांच करवाई थी। यमुनानगर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की जांच में दोनों पुलिसकर्मी दोषी पाए गए। डीजीपी ने जांच रिपोर्ट स्वीकार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन
मामला जून 2025 में पंचायत चुनाव में जीत के जश्न के दौरान हवाई फायरिंग का वीडियो प्रसारित होने के बाद शुरू हुआ था। पुलिस ने प्रवेश को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था। जमानत के बाद सह-आरोपी से देसी कट्टा मिलने पर उसे दोबारा गिरफ्तार किया गया था।
आयोग ने मामला चेयरपर्सन की पीठ को भेजा है। अब बड़ी पीठ के गठन और युवक को मुआवजा देने के प्रस्ताव पर निर्णय लिया जाएगा।