{"_id":"6af778c2325437b88102934f","slug":"a-free-medical-camp-will-be-held-in-mandhana-on-november-14-panchkula-news-c-87-1-spkl1029-143640-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मांधना में 14 नवंबर को लगेगा निशुल्क चिकित्सा शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मांधना में 14 नवंबर को लगेगा निशुल्क चिकित्सा शिविर
विज्ञापन
पारस अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे जांच, बीपी, शुगर, ईसीजी समेत कई टेस्ट और दवाइयां मिलेंगी निशुल्क
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरनी। ग्राम पंचायत भोज मटौर-मांधना की ओर से ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए 14 नवंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मांधना में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। सरपंच पंचपाल शर्मा की पहल पर वीनस फाउंडेशन ट्रस्ट और पारस अस्पताल पंचकूला के सहयोग से शिविर सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक चलेगा।
शिविर में पारस अस्पताल के स्त्री रोग, हड्डी रोग, हृदय रोग और आंतरिक चिकित्सा विशेषज्ञ मरीजों की जांच करेंगे। इसके अलावा बीपी, ब्लड शुगर, ईसीजी, बोन मिनरल डेंसिटी और फेफड़ों की कार्यक्षमता की जांच भी निशुल्क होगी। मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी दी जाएंगी।
सरपंच ने ग्रामीणों, महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं से शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच करवाने की अपील की है।