फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Three buses and one track were impounded with a fine of Rs 1.76 lakh.

Panchkula News: तीन बसों और एक ट्रैक्स पर 1.76 लाख का जुर्माना लगाकर किया इंपाउंड

Wed, 22 Nov 2023 01:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Three buses and one track were impounded with a fine of Rs 1.76 lakh.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। आरटीए ने सड़कों पर दाैड़ रही ओवरलोड बसों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सोमवार रात को जिले में अलग-अलग जगहों से तीन ओवरलोड बसों और एक ट्रैक्स का चालान कर 1.76 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। दो बसों में क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाया गया था। एक ट्रैक्स बिना टैक्स चुकाए चल रही थी। इसी तरह एक यूपी नंबर की बस भी बिना टैक्स चुकाए चल रही थी।
पंचकूला आरटीए सेक्रेटरी हैरतजीत कौर बराड़ के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। एसआई नरेंद्र यादव ने बताया कि सोमवार रात को रामगढ़ से लेकर रायपुररानी के बीच ओवरलोड बस और बिना टैक्स चुकाए ट्रैक्स को इंपाउंड किया गया है। दो बसों को माॅडीफाई करवाकर क्षमता से ज्यादा यात्री बैठा रखे थे। एक बस का 61 हजार जबकि दूसरी बस का 51 हजार रुपये का चालान किया गया है। तीसरी यूपी नंबर की बस भी बिना टैक्स चुकाए चल रही थी।
विज्ञापन

उसका 51 हजार रुपये का चालान किया गया। ट्रैक्स में क्षमता से ज्यादा सवारियां बैठाई हुई थीं, उसका टैक्स भी नहीं भरा गया था। उसका 13 हजार रुपये का चालान किया गया। सभी वाहनों को आरटीए ने इंपाउंड भी कर लिया है। एसआई नरेंद्र यादव ने बताया कि ट्रैक्स चालक पंचकूला से क्षमता से ज्यादा सवारियां बैठाकर नेपाल बॉर्डर तक छोड़कर आता है। गुप्त सूचना पर कार्रवाई कर वाहनों को इंपाउंड किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed