फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Three arrested including arms supplier, one rifle, two pistols and 14 cartridges recovered

Panchkula News: हथियार सप्लायर समेत तीन गिरफ्तार, एक राइफल, दो पिस्टल और 14 कारतूस बरामद

Sun, 27 Oct 2024 03:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Three arrested including arms supplier, one rifle, two pistols and 14 cartridges recovered
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में हथियार सप्लायर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर एक राइफल और दो पिस्टल समेत 14 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पहले मामले में पंचकूला पुलिस ने एक राइफल और सात कारतूस की तस्करी में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिलबर (19 वर्ष) निवासी गांव भूरेवाला थाना नारायणगढ़ जिला अंबाला और प्रदीप कुमार उर्फ शंटी (28 वर्ष) निवासी गांव मिंयापुर नारायणगढ़ अंबाला के रूप में हुई है।
एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज के नेतृत्व में सेक्टर-26 क्राइम इंस्पेक्टर दलीप सिंह और उनकी टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। एसीपी क्राइम ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि 24 अक्टूबर को क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 की टीम ने पेट्रोलिंग के दौरान गांव प्यारेवाला बस स्टॉप के पास से गुप्त सूचना के आधार पर दिलबर को अवैध राइफल के साथ गिरफ्तार किया। इस पर थाना रायपुररानी में शस्त्र अधिनियम 1959 के तहत मामला दर्ज किया गया। अगले दिन बीते 25 अक्टूबर 2024 को अन्य आरोपी प्रदीप कुमार उर्फ शंटी को गिरफ्तार किया गया, जिसने अवैध हथियार उपलब्ध कराने के लिए अन्य व्यक्ति से संपर्क किया था। दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


दो पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार
पंचकूला डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने दो अवैध पिस्टल के साथ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अफजल वासी जनकपुरी मोहल्ला बराड़ा अंबाला के रूप में हुई है। पंचकूला एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि डिटेक्टिव स्टाफ की टीम बरवाला और रायपुररानी की तरफ पेट्रोलिंग कर रही थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी अफजल निवासी निजामुद्दीन बराड़ा अंबाला का रहने वाला है। उसके पास अवैध हथियार है। पुलिस की टीम ने गांव गोलपुरा के पास स्कूटी सहित व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से दो अवैध पिस्टल, सात कारतूृस बरामद हुए। मांगने पर आरोपी लाइसेंस नहीं दिखा पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचकूला पुलिस ने दो मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। लगातार पुलिस की ओर से गश्त कर अपराध पर अंकुश लगाने का काम किया जा रहा है। -अरविंद कंबोज, एसीपी, पंचकूला क्राइम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed