फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Three arrested for stealing jewelry worth 66 lakhs, sent on remand for eight days

Panchkula News: 66 लाख के जेवर चोरी में तीन काबू, आठ दिन के रिमांड पर भेजा

Fri, 23 Jun 2023 01:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for stealing jewelry worth 66 lakhs, sent on remand for eight days
माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। क्राइम ब्रांच की टीम ने जनवरी में सेक्टर-4 के बंद घर से 66 लाख रुपये की चोरी के मामले में तीन आरोपियों को रोहतक के सुनारिया जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर वीरवार को पंचकूला अदालत में पेश किया। अदालत ने तीनों आरोपियों को आठ दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अब पुलिस रिमांड के दौरान घर से चोरी किए सोने के गहने और कैश बरामद करेगी। वहीं आरोपियों के खिलाफ और कहां-कहां चोरी के कितने मामले दर्ज हैं। उसका भी पता लगाएगी। प्रोडक्शन वारंट पर लाए गए तीनों आरोपी रेहड़ी और फड़ी चलाने का काम करते हैं।
विज्ञापन

सेक्टर 19 क्राइम ब्रांच इंचार्ज कर्मबीर सिंह ने बताया कि जनवरी में सेक्टर-4 के बंद घर में चोरी की वारदात हुई थी। इस मामले में तीन आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर वीरवार को कोर्ट में पेश कर 8 दिन का पुलिस रिमांड लिया है। इस मामले में पहले भी मार्च महीने में इमरान सैफी और दिलीप को गिरफ्तार किया था और उससे करीब 18 लाख रुपये का सोना व कैश भी बरामद किया था।
विज्ञापन


पहले भी चोरी के मामले दर्ज......
क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा आरोपियों से की गई पूछताछ के मुताबिक आरोपियों पर पहले भी चोरी के मामले दर्ज हैं। वह स्विफ्ट कार से किसी भी शहर के सेक्टर में जाते हैं। जिस घर का ताला बंद होता है उसमें पहले बेल बजाकर कंफर्म करते हैं कि कोई घर के भीतर है या नहीं। अगर कोई नहीं होता तो उस घर में चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


28 जनवरी का मामला
सेक्टर-4 निवासी चरणजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह फर्नीचर खरीदने के लिए मोहाली अपने परिवार के सदस्यों के साथ 28 जनवरी की दोपहर 3 बजे घर बंद कर गया था। ठीक दस मिनट बाद दोपहर 3.10 बजे आरोपी स्विफ्ट कार से घर के सामने उतरे और घर के भीतर घुसे और दोपहर 3.37 में वापस स्विफ्ट कार में बैठकर निकल लिए। घर का बेल बजाकर पहले कंफर्म किया कि घर में है तो नहीं। उसके बाद घर का ताला तोड़ने की कोशिश की, लेकिन नहीं टूटा तो लोहे का रॉड लेकर आया और ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed