फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Three agencies tasked with curbing stray dogs; 7,500 people attacked in six months.

Panchkula News: लावारिस कुत्तों पर लगाम के लिए तीन एजेंसियां, छह महीने में 7500 लोग शिकार

Wed, 26 Aug 2026 01:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Three agencies tasked with curbing stray dogs; 7,500 people attacked in six months.
अगले महीने डॉग कैचिंग और स्टेरलाइजेशन का टेंडर, तीन जोन में बांटकर पूरे साल चलेगा अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। शहर में बढ़ते लावारिस कुत्तों के आतंक पर लगाम लगाने के लिए नगर निगम अब डॉग कैचिंग और स्टेरलाइजेशन का काम तीन एजेंसियों को सौंपेगा। अगले महीने टेंडर जारी कर शहर को तीन जोन में बांटा जाएगा और प्रत्येक एजेंसी को एक-एक जोन की जिम्मेदारी दी जाएगी। निगम का लक्ष्य अभियान को पूरे साल लगातार चलाना है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले छह महीनों में 7500 से अधिक डॉग बाइट के मामले सामने आए हैं।

शहर में बढ़ा कुत्तों का आतंक
शहर में लावारिस कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले छह महीनों में 7500 से अधिक डॉग बाइट के मामले सामने आए हैं। पिछले पांच महीनों में ही करीब सात हजार लोग कुत्ते के काटने के बाद अस्पताल पहुंचे हैं। यानी रोजाना औसतन 20 लोग एंटी रैबीज वैक्सीन लगवा रहे हैं। सेक्टरों और कॉलोनियों में सुबह-शाम सैर करने वाले लोगों में भी भय बना हुआ है।
विज्ञापन


एक एजेंसी के कारण बीच में रुकता था अभियान
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार अभी तक एक ही एजेंसी के भरोसे डॉग स्टेरलाइजेशन का काम होने के कारण अभियान बीच-बीच में रुक जाता था। अब तीन एजेंसियों को जिम्मेदारी देने की तैयारी है। शहर को तीन जोन में बांटकर अलग-अलग क्षेत्र सौंपे जाएंगे, ताकि नसबंदी का काम पूरे साल जारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टास्क फोर्स के गठन के बाद बदली व्यवस्था
लगातार बढ़ते डॉग बाइट मामलों को देखते हुए प्रशासन ने टास्क फोर्स का गठन किया है। टास्क फोर्स स्वास्थ्य विभाग से एंटी रैबीज मामलों का रिकॉर्ड लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है। प्रशासन ने सात महीने पुराने डॉग बाइट पीड़ितों को मुआवजा देने की प्रक्रिया भी शुरू की है। हाल ही में चार मामलों की वेरिफिकेशन पूरी होने के बाद पीड़ितों के केस प्रशासन को भेजे गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग रख रहा पूरा रिकॉर्ड
टास्क फोर्स की सिफारिश के बाद स्वास्थ्य विभाग ने डॉग बाइट का पूरा रिकॉर्ड दर्ज करने की व्यवस्था शुरू की है। अब मरीज के रिकॉर्ड में कुत्ते ने शरीर के किस हिस्से पर काटा, घाव कितना गहरा है, कितने दांतों के निशान हैं, कौन सी वैक्सीन दी गई और किस डॉक्टर ने इलाज किया, इसकी जानकारी दर्ज की जाएगी।


सिविल अस्पताल के आंकड़े
जनवरी से मई 2026 तक : 7026 डॉग बाइट केस
वर्ष 2025 : 14,230
वर्ष 2024 : 10,875
वर्ष 2023 : 10,161

कोट
नगर निगम अगले महीने डॉग स्टेरलाइजेशन का टेंडर लगाने जा रहा है। तीन कंपनियों को इस काम के लिए हायर किया जाएगा। लावारिस कुत्तों को पकड़ा जाएगा और नसबंदी के बाद उसी जगह छोड़ा जाएगा।
-श्याम लाल बंसल, मेयर, नगर निगम पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed