फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Three accused from Chandigarh and one from Panchkula arrested in IDFC First Bank scam.

Panchkula News: आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाले में चंडीगढ़ के तीन और पंचकूला का एक आरोपी गिरफ्तार

Tue, 13 Oct 2026 02:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Three accused from Chandigarh and one from Panchkula arrested in IDFC First Bank scam.
पंचकूला। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक से जुड़े सरकारी धन की कथित हेराफेरी के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने चंडीगढ़ के गौरव कंसल निवासी सेक्टर-42, मोहित गोयल निवासी सेक्टर-37, सिद्धार्थ नरूला निवासी सेक्टर-22 और पंचकूला निवासी मनोज को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सोमवार को पंचकूला स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने चारों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। हरियाणा सरकार के धन से जुड़े इस मामले में करीब 504 करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी की जांच की जा रही है। एजेंसी सरकारी खातों से निकाली गई रकम, निजी फर्मों के बीच लेनदेन और नकदी की आवाजाही की कड़ियां खंगाल रही है। जांच में आरएस ट्रेडर्स, कैपको फिनटेक सर्विसेज, स्वास्तिक देश प्रोजेक्ट्स और एसआरआर प्लानिंग गुरुस समेत कई फर्मों का उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन

-गौरव कंसल की फर्म में 26.78 करोड़ के लेनदेन
चंडीगढ़ के सेक्टर-35 स्थित भारत डिस्ट्रीब्यूटर्स के संचालक गौरव कंसल की फर्म को छह दिसंबर 2023 से पांच दिसंबर 2025 के बीच 82 लेनदेन में करीब 26.78 करोड़ रुपये मिले। संबंधित फर्मों को 66 लेनदेन के जरिए करीब 25.18 करोड़ रुपये वापस भेजे गए। सीबीआई इन लेनदेन के उद्देश्य और नकदी के कथित हस्तांतरण की जांच कर रही है। गौरव कंसल के घर, दुकान और मोहाली के सेक्टर-82 स्थित कार्यालय से जुड़ी गतिविधियां भी जांच के दायरे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मोहित गोयल की फर्मों में 59.50 करोड़ आने का दावा
चंडीगढ़ मेगा स्टोर के संचालक मोहित गोयल की फर्मों के खातों में 112 लेनदेन के जरिए 59.50 करोड़ रुपये आने और इनमें से करीब 45.45 करोड़ रुपये वापस किए जाने का आरोप है। जांच के अनुसार बैंक के तत्कालीन ब्रांच मैनेजर रिभव ऋषि से जुड़ी फर्मों के माध्यम से रकम कारोबारी तक पहुंची। सीबीआई हरियाणा सरकार, क्रेस्ट और चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड के खातों से कथित तौर पर निकाली गई रकम को निजी फर्मों के जरिए नकदी में बदलने के आरोपों की जांच कर रही है।
-चार्टर्ड अकाउंटेंट की भूमिका भी जांच के घेरे में
सीबीआई के अनुसार चार्टर्ड अकाउंटेंट सिद्धार्थ नरूला पर दो कारोबारियों के नाम से बैंक खाते खुलवाने में भूमिका निभाने का आरोप है। मार्च 2025 में चंडीगढ़ के सेक्टर-22 स्थित बैंक शाखा में दो खाते खोले गए थे। एजेंसी इन खातों के संचालन, इंटरनेट बैंकिंग विवरण और संबंधित व्यक्तियों के संपर्कों की पड़ताल कर रही है।

-सरकारी कर्मचारियों और कारोबारियों के संपर्क खंगाल रही सीबीआई
सीबीआई बैंक रिकॉर्ड, डिजिटल साक्ष्यों और विभिन्न खातों के लेनदेन का मिलान कर रही है। एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि रकम किनके निर्देश पर स्थानांतरित की गई, नकदी किसने एकत्र की और इसका लाभ किन लोगों तक पहुंचा। चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड से संबंधित धनराशि के लेनदेन की भी जांच हो रही है। आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया में होना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed