फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Three accused arrested for fraudulent sale of land to someone else

फर्जीवाड़ा कर जमीन किसी अन्य को बेचने के तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 16 Jul 2020 02:09 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for fraudulent sale of land to someone else
पंचकूला। बलटाना के हरमिलाप नगर फेस-2 निवासी प्रेम कुमार की अब्दुलापुर की जमीन का फर्जीवाड़ा कर किसी अन्य को बेचने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्त में आए आरोपियों की पहचान थाना पिंजौर के अंतर्गत गांव लोहगढ़ निवासी गुरमीत, वासुदेवपुरा निवासी सुरेंद्र सिंह और पिंजौर के ही नानक चंद निवासी दिलावर सिंह के रूप में हुई है। हालांकि पुलिस ने मामले के शिकायतकर्ता प्रेम सिंह की शिकायत पर कुल छह आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। उक्त आरोपियों के अलावा मामले में आरोपी राज कुमार, अजय गर्ग और इंदु गर्ग भी नामजद हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर धोखाधड़ी का तरीका और अन्य आरोपियों की भूमिका का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन

मामले के शिकायतकर्ता हरमिलाप नगर निवासी प्रेम कुमार ने पुलिस को बताया था कि उनकी गांव अब्दुलापुर की जमीन को किसी बाहरी व्यक्ति को फर्जीवाड़ा कर बेच दिया गया था। मामले में गवाह सुरेन्द्र सिंह नंबरदार गांव वासुदेवपुरा, गवाह राज कुमार गांव धर्मपुर द्वारा विक्रेता प्रेम कुमार पुत्र शिव दयाल की शनाख्त की गई। इसमें खरीदार अजय गर्ग निवासी लोअर बाजार कालका द्वारा खरीद की गई। फिर 12 फरवरी 2020 विक्रेता प्रेम कुमार की शनाख्त गुरमीत सिंह, नंबरदार गांव लोहगढ़ गवाह नंबर-1 और दिलबार सिंह नंबरदार, गांव मानकपुर नानक चंद गवाह नंब-2 ने की। मामले में खरीदार इंदू गर्ग, क्रेता है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनके स्थान पर कोई अन्य व्यक्ति खड़ा कर प्रलेख पंजीकृत किए गए। शिकायतकर्ता ने प्रलेखों की सत्यापित प्रतियां पुलिस को दिया था। शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज करने के बाद उक्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed