फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Three accused arrested along with eight foreign pistols

Panchkula News: आठ विदेशी पिस्तौल समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 01 Jun 2025 11:47 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested along with eight foreign pistols
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतसर। देहाती पुलिस के स्पेशल सेल ने पाकिस्तान से हथियार मंगवाकर तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से आठ विदेशी पिस्तौल, दस कारतूस, तीन मोबाइल और बाइक बरामद की गई है। आरोपियों के खिलाफ लोपोके थाने में केस दर्ज किया गया है। एसएसपी मनिंदर सिंह ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए भी छापामारी की जा रही है। उन्होंने पकड़े गए आरोपियों की पहचान वनिके गांव निवासी फतेहबीर सिंह उर्फ गांधी, जगरूप सिंह उर्फ लाली और रंजीत सिंह उर्फ काका के रूप में बताई है।


एसएसपी ने बताया कि स्पेशल सेल के इंचार्ज इंस्पेक्टर सतविंदर सिंह को जानकारी मिली कि उक्त आरोपी बाइक पर सवार होकर हथियारों की खेप सप्लाई करने जा रहे हैं। इसी आधार पर पुलिस ने बराड़ गांव से ख्याला गांव के लिंक रोड पर नाकाबंदी कर दी। उक्त आरोपियों को बाइक पर सवार होकर आते देखा तो रुकने का इशारा किया गया। आरोपियों ने बाइक मोड़कर पीछे भगा ली। पुलिस ने उसका पीछा करते हुए कुछ ही दूरी पर बाइक सवारों को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से आठ विदेशी पिस्तौल, दस कारतूस, तीन मोबाइल बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया है कि उक्त पिस्तौल पाकिस्तानी तस्करों ने कुछ दिन पहले ड्रोन के माध्यम से भारतीय इलाके में गिराए थे। जिन्हें उन्होंने बरामद कर सुरक्षित रख दिया था। रविवार को वह हथियार सप्लाई करने जा रहे थे। आरोपियों के कब्जे से मिले मोबाइल से कई तस्करों के नंबर मिले हैं। जिनकी जांच की जा रही है। उन तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed