फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   captain amrinder singh reply to challange by sukhbir badal

धमकियां मुझे पंजाब और देश की अखंडता की रक्षा करने से नहीं रोक सकतीं: कैप्टन अमरिंदर सिंह

Thu, 30 Jul 2020 02:17 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 30 Jul 2020 02:17 PM IST
विज्ञापन
captain amrinder singh reply to challange by sukhbir badal
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला
गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत हाल में हुई गिरफ्तारियों पर सुखबीर बादल की तरफ से दी गई कथित धमकी का कड़ा जवाब देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को कहा कि वह पंजाब और देश की एकता व अखंडता की रक्षा के लिए कानून के अनुसार सभी कदम उठाएंगे। अकाली दल के प्रधान की धमकियां उन्हें लोगों की सुरक्षा करने के रास्ते से हटा नहीं सकतीं।
विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि यदि सुखबीर बादल के दावे के अनुसार यूएपीए के तहत पंजाब पुलिस की तरफ से गलत ढंग से गिरफ्तार करने या मामला दर्ज करने संबंधी कोई विशेष केस उनके ध्यान में है, तो वे अनावश्यक बयानबाजी की जगह उन्हें इसकी सूची भेज सकते हैं। किसी पर भी झूठा मामला दर्ज करने का सवाल ही पैदा नहीं होता और अकाली दल के प्रधान को पंजाबी नौजवानों खासकर सिखों को पंजाब पुलिस के खिलाफ भड़काकर अलगाववादी ताकतों की हाथों कठपुतली बनने से गुरेज करना चाहिए।
विज्ञापन


अकाली-भाजपा सरकार के समय से लागू है एक्ट
मुख्यमंत्री ने कहा कि यूएपीए काफी समय पहले से ही अस्तित्व में है और सुखबीर बादल को यह ध्यान में रखना चाहिए कि अकाली-भाजपा सरकार के समय पर इस एक्ट के अंतर्गत पंजाब में 60 से अधिक मामले दर्ज किए गए थे। इनमें से 2010 में 19 और 2017 में 12 मामले थे। इन मामलों में गिरफ्तार किए 225 व्यक्तियों में से 120 को बरी कर दिया गया, जो इस बात का संकेत है कि यह अकाली सरकार के दौरान ही इस एक्ट का अंधाधुंध दुरुपयोग किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएफजे की हिमायत कर रहे सुखबीर : कैप्टन
कैप्टन ने सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के खालिस्तानी एजेंडे का हवाला देते हुए कैप्टन ने कहा कि कुछ ऐसी ताकतें हैं, जो अलगाववादी विचारधारा को उत्साहित करके देश में गड़बड़ी पैदा करना चाहती हैं। सुखबीर को यह पता होना चाहिए कि एसएफजे को भारत सरकार की तरफ से गैरकानूनी संस्था घोषित किया जा चुका है। इसके प्रमुख गुरपतवंत पन्नू को आतंकवादी घोषित किया गया है।


कैप्टन ने कहा कि जब दुनिया भर के मुल्क एसएफजे के खालिस्तानी समर्थक एजेंडे को रद्द कर रहे हैं तो सुखबीर की तरफ से अपने राज्य की पुलिस पर ही निशाना साधकर असली मायनों में इसकी हिमायत की जा रही है। कैप्टन ने कहा कि राज्य पुलिस ने अलगाववादियों की धमकियों का सामना करते हुए पंजाब की अमन शांति और स्थिरता को यकीनी बनाने के लिए मार्च 2017 से 30 आतंकवादी गिरोहों का पर्दाफाश किया और 170 आतंकवादी गिरफ्तार किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed