फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   threat today to blast Punjab and Haryana High Court and district court

आज पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट और जिला अदालत को मिली उड़ाने की धमकी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस

Tue, 29 Oct 2019 09:44 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 29 Oct 2019 09:44 AM IST
विज्ञापन
threat today to blast Punjab and Haryana High Court and district court
सुरक्षा इंतजाम - फोटो : अमर उजाला
23 अक्तूबर को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट को मिले धमकी भरे पत्र में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट और जिला अदालत को 29 अक्तूबर को उड़ाने की धमकी दी गई थी। इस धमकी को लेकर चंडीगढ़ पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। दोनों कोर्ट परिसर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है। इसके अलावा वहां से गुजरने वाले वाहनों की सघन चेकिंग के साथ साथ चालकों से पुलिस पूछताछ भी कर रही है।
विज्ञापन


साथ ही जिला अदालत परिसर के सामने स्थित सेक्टर-43 के बस अड्डे पर भी पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान डॉग स्क्वाड ने भी वाहनों और यात्रियों के सामानों की चेकिंग की। हालांकि पुलिस अब तक धमकी भरा पत्र भेजने वाले का सुराग नहीं लगा सकी है। मामले में पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि धमकी को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा रही है। पत्र भेजने वाले की पहचान में भी पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन


आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के नाम से भेजे गए धमकी भरे पत्र में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट और जिला अदालत को उड़ाने की धमकी से कोर्ट परिसर में भी सनसनी फैली हुई है। पत्र मिलते ही डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट एनके नंदा ने मामले की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने पत्र को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी थी। लेकिन हैरानी की बात है कि इतने दिन बीत जाने के बावजूद अब तक आरोपी का पता नहीं चल सका है। एनके नंदा ने बताया था कि बीते बुधवार स्पीड पोस्ट से एक पत्र मिला। लिफाफा खोलकर देखा तो वह दंग रह गए। पत्र में जिला अदालत के साथ ही पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह लिखा था पत्र में

पत्र में लिखा था कि ‘अस्सलाम वालेकुम, हमारा मकसद सल्तनत की आंखें खोलना और सरकार तक पैगाम पहुुंचाना है। अगर हमारे लोगों पर जुल्म बंद नहीं किया गया तो हम मरते दम तक जिहाद का रास्ता अपनाएंगे। 29 अक्तूबर की दोपहर 12.18 बजे पर हम जिला अदालत और 12.28 बजे पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट उद्घाटन करेंगे। वकील भाइयों से गुजारिश है कि वे उद्घाटन से दूर रहें क्योंकि हमारे उद्घाटन से ऐसा धमाका होगा कि आपकी सरकार को जिला अदालत और हाईकोर्ट को बनाने में फिर से मेहनत करनी होगी।

पैगाम को मजाक में मत लेना क्योंकि अल्लाह की रहमत पर हम पूरी तैयारी कर चुके हैं, जो भाई लोग गैरसरकारी मुलाजिम के रूप में काम करते हैं, उनको नुकसान न हो इसलिए सूचित कर रहे हैं। अगर हमारे पत्र को आपने हलके में लिया तो आप इसके जिम्मेवार खुद होंगे। पत्र पर जो पता दिया है आपकी आंखे खोलने के लिए है। जैश-ए-मोहम्मद और 9/11 तो आप अच्छी तरह जानते होंगे।

पहले पत्र की पहेली भी अनसुलझी
ध्यान रहे कि बीते 12 अक्तूबर को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट को उड़ाने की धमकी मिलने के मामले में अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इस पत्र में 16 अक्तूबर को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट को उड़ाने की धमकी थी। हालांकि पत्र भेेजने वाले व्यक्ति को पुलिस ने वेरिफाई कर छोड़ दिया था। पुलिस के आला अधिकारियों का कहना था कि पत्र में जिस व्यक्ति का नाम सामने आया था उसके खिलाफ ऐसा कोई सबूत नहीं मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed