फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Thousands of people gathered to witness the burning of Ravana, leading to traffic jams around Shalimar Ground.

Panchkula News: रावण दहन देखने उमड़े हजारों लोग, शालीमार ग्राउंड के आसपास लगा जाम

Fri, 03 Oct 2025 01:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Thousands of people gathered to witness the burning of Ravana, leading to traffic jams around Shalimar Ground.
पंचकूला। सेक्टर-5 स्थित शालीमार ग्राउंड में वीरवार शाम को रावण दहन को देखने पहुंचे हजारों लोगों की वजह से जाम लग गया। जाम में शालीमार चौक के पास सीएम नायब सिंह सैनी की गाड़ी को भी कुछ समय के लिए रुकना पड़ा। करीब 180 फीट ऊंचे रावण के पुतले को देखने के लिए पंचकूला, चंडीगढ़ और मोहाली सहित आस-पास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। भीड़ की वजह से शालीमार ग्राउंड और आसपास की सड़कें खचाखच भर गईं थीं। रावण दहन कार्यक्रम को देखने के लिए वीरवार दोपहर से ही लोग शालीमार ग्राउंड में पहुंचने शुरू हो गए थे। सेक्टर-5 से लेकर सेक्टर-10 तक, सेक्टर-10 से सेक्टर-8 शालीमार चौक तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सड़कों पर दोनों ओर वाहनों की रफ्तार थम गई और लोगों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ा। जाम के कारण कई वाहन चालक और परिवार अपने बच्चों के साथ घंटों तक परेशान रहे। शहर की मुख्य सड़कों की स्थिति इतनी विकराल हो गई कि कुछ समय के लिए लोगों को अपने वाहन वहीं रोकने पड़े। पुलिसकर्मियों ने ट्रैफिक को नियंत्रित करने में कड़ी मशक्कत की। धीरे-धीरे जाम को खोला गया और देर शाम तक वाहनों की आवाजाही सामान्य हो पाई। हालांकि पुलिस ने बाद में राहत पहुंचाते हुए वाहनों को एक-एक कर बाहर निकालकर रास्ते साफ कराए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed