फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Thousands are losing their lives due to fake Remdesivir, pleading with the High Court for action

नकली रेमडेसिविर से हजारों गंवा रहे जान, कार्रवाई के लिए हाईकोर्ट से गुहार

Tue, 29 Jun 2021 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Thousands are losing their lives due to fake Remdesivir, pleading with the High Court for action
नकली रेमडेसिविर से हजारों गंवा रहे जान, कार्रवाई के लिए हाईकोर्ट से गुहार
विज्ञापन

ऐसा मामला सामने आने पर सख्त कार्रवाई का हाईकोर्ट ने जारी किया आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। कोरोना संक्रमण के दौर में नकली रेमडेसिविर दवा की सप्लाई और इससे हजारों लोगों की जान जाने के मामले में दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए हाईकोर्ट में दाखिल जनहित याचिका का सोमवार को निपटारा हो गया। हाईकोर्ट ने ऐसे मामले सामने आने पर सख्त कार्रवाई करने का केंद्र सहित दोनों राज्यों और यूटी प्रशासन को आदेश दिया है।
याचिका दाखिल करते हुए एडवोकेट रंजन लखनपाल ने कहा कि देश में कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण जीवन रक्षक दवाओं की मांग बहुत अधिक है। इसी मांग का फायदा उठाते हुए कुछ लोग इनकी नकल तैयार कर इसे हजारों रुपये में बेच रहे हैं। आलम यह है कि कई बार डॉक्टर भी बिना इस दवा की वास्तविकता जाने इसे मरीजों को लगा देते हैं जिससे देश भर में हजारों लोग जान गंवा रहे हैं। इतने बड़े पैमाने पर यह धंधा होने के बावजूद इसको रोकने के लिए अभी तक ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।
विज्ञापन

याची ने हाईकोर्ट से अपील की कि इस मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आदेश दिया जाए। साथ ही दवा को लगाने से पहले यह पुष्टि अनिवार्य रूप से की जाए कि दवा सही है। हाईकोर्ट ने याचिका का निपटारा करते हुए अब इस मामले में ठोस कार्रवाई का केंद्र सरकार सहित दोनों राज्यों और चंडीगढ़ प्रशासन को आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed