फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Third wave: Oxygen concentrator banks will be built in every district for children

तीसरी लहर : बच्चों के लिए हर जिले में बनेंगे ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक

Thu, 15 Jul 2021 02:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Third wave: Oxygen concentrator banks will be built in every district for children
चंडीगढ़। कोरोना की तीसरी संभावित लहर को लेकर जहां स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है, वहीं हरियाणा रेडक्रॉस सोसायटी भी इसमें भागीदारी कर रही है। रेडक्रॉस सोसायटी सभी जिलों में बच्चों के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक बनाएगी। इसमें प्रत्येक जिले को 5 से 8 लीटर के ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दिए जाएंगे। खास बात ये है कि ये निशुल्क मुहैया होंगे और जिनको ये चाहिए होंगे, सोसायटी के कर्मचारी उसे खुद मरीज के घर पर भेजेंगे। आगामी सप्ताह में हरियाणा के नए राज्यपाल इसकी शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर में मरीजों को ऑक्सीजन की भारी कमी का सामना करना पड़ा था। इसको लेकर प्रदेश सरकार ने 50 बैड से ऊपर वाले अस्पतालों के लिए ऑक्सीजन प्लांट लगाना अनिवार्य किया है।
विज्ञापन

कहां कितने मिलेंगे कंसंट्रेटर
सोसायटी की ओर से अभी तक 220 कंसंट्रेटर लिए गए हैं। अंबाला, फरीदाबाद, गुरुग्राम 40-40, हिसार 10, भिवानी, चरखीदादरी, झज्जर, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, नारनौल, नूंह, पलवल, पंचकूला, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा, सोनीपत, यमुनानगर में 5-5 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में तैयार किए जा रहे 33 ऑक्सीजन प्लांट
बता दें कि इससे पहले स्वास्थ्य विभाग की ओर से पहले प्रदेश के 33 सरकारी अस्पतालों में आक्सीजन प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं। इनके चालू होने के बाद से प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी नहीं रहेगी। स्टेट ड्रग कंट्रोलर नरेंद्र आहूजा विवेक ने बताया कि सभी स्थानों पर तेजी से काम चल रहा है। जल्द ही ये शुरू हो जाएंगे।

इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से बच्चों के लिए 220 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराए गए हैं। मांग के अनुसार, सभी जिलों को ये अलाट कर दिए गए हैं। जल्द ही इस योजाना का हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से शुभारंभ करेंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। - डीआर शर्मा, महासचिव, रेडक्राूस हरियाणा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed