फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Thieves targeting empty houses: Three on the last day of the year, 150 incidents in a year

खाली घरों को निशाना बना रहे चोर: साल के आखिरी दिन तीन, सालभर में 150 वारदातें

Sun, 02 Jan 2022 01:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Thieves targeting empty houses: Three on the last day of the year, 150 incidents in a year
पंचकूला। डीसीपी की तरफ से शहर की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए पुलिस गश्त बढ़ाने की बात की जा रही है, लेकिन हकीकत इससे अलग है। वर्तमान में चोर शहर के सेक्टरों के खाली घरों को निशाना बना रहे हैं। 30 और 31 दिसंबर की रात को चोरों ने तीन खाली घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी कर ली। पुलिस केवल केस दर्ज करने तक सीमित रह गई है। शहर के लोगों का कहना है कि पुलिस की कमी के कारण लगातार शहर में चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। लोगों का सामान पुलिस बरामद करने में फेल हो गई है। पिछले साल 2021 में चोरों ने 150 खाली को निशाना बनाया। इसमें करीब 60 से ज्यादा मामले अनसुलझे रह गए हैं।
विज्ञापन

सेक्टर-14 से चोरों ने चार लाख का उड़ाया सामान
सेक्टर-14 निवासी पति अपनी पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। चोरों ने उनके घर का सामान उड़ा दिया। शिकायत में राकेश कुमार ने बताया था कि वह सेक्टर-14 लाल क्वार्टर में रहता है। उनकी पत्नी का ऑपरेशन सेक्टर-21 स्थित अलकेमिस्ट अस्पताल में होना था। उन्होंने अपनी पत्नी को अस्पताल में भर्ती करवाया। इसी दौरान एक रात उनके बेडरूम का सामान इधर-उधर पड़ा था। किचन, बाथरूम सहित सभी टूंटियां चोरी हो गई थीं। उनके घर का दरवाजा तोड़कर चोरों ने चार लाख का सामान पार कर लिया।
विज्ञापन

सेक्टर-17 से 1.20 लाख का सामान चोरी
खाली घर से 1.20 लाख का सामान चोरों ने पार कर लिया। पुलिस को दी गई शिकायत में देवदत्त गांधी निवासी माडर्न कांप्लेक्स ने बताया कि उनका पंचकूला सेक्टर-17 में मकान है। वह अपने घर आए तो उनके घर का ताला टूटा हुआ था। जब वह घर के अंदर गए तो मकान में लगे छह पंखे, तीन एसी, बाथरूम की टूटियां, दो स्टेपलाइजर, तीन गीजर और सीवरेज के ढक्कन चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-20 से तीन लाख का सामान चोरी
शिकायतकर्ता अमित वर्मा निवासी सेक्टर-20 ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उनकी पाइप की कंपनी है। उनके घर आलमारी का ताला शाम को 4.15 बजे तोड़ कर चोरों ने 95 हजार रुपये कैश, एक सोने की चेन, एक रिंग गोल्ड, आर्टिफिशियल चेन समेत करीब तीन लाख का सामान चोरी कर लिया। पुलिस केवल केस दर्ज करने तक ही सीमित रह गई है।
लेटर लिखे जाने के बाद नहीं बढ़ाई गई पुलिस की संख्या
पंचकूला सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट एसके नैय्यर ने बताया कि कई बार हरियाणा के डीजीपी को लेटर लिखकर पुलिस की संख्या में इजाफा कर गश्त बढ़ाने के लिए लेटर लिखा जा चुका है। लेकिन आज तक इस पर कोई काम नहीं हो पाया है। इस कारण शहर में खाली घरों को चोर निशाना बना रहे हैं।

पुलिस की ओर से जल्द ही स्पेशल टीमें बनाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इसके लिए पुलिस जल्द ही सभी जगह गश्त बढ़ाएगी। लोगों को भी खाली घर छोड़ के जाने से पहले अवेयर होना चाहिए। - मोहित हांडा, डीसपी, पंचकूला पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed